नईदिल्ली। देश भर में अपनी सत्ता कायम करने वाली बीजेपी को नए मुखिया की तलाश है। सोमवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म भर रहे है। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार है।
पार्टी कार्यालय में सीनियर नेता मौजूद
नॉमिनेशन की प्रक्रिया पार्टी हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में शुरू हो गई है। इन सभी नेताओं ने चुनाव अधिकारी को नितिन के लिए समर्थन पत्र जमा कर दिया है।
दूसरा नामांकन पत्र आने पर होगा चुनाव
बीजेपी दफ्तर में चल रही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया में नितिन नबीन के अलावा अगर कोई दूसरा आवेदन पत्र प्राप्त होता है। तो फिर चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी अन्यथा नितिन नबीन को पार्टी का अघ्यक्ष निर्विरोध चुन लिया जाएगा। अगर किसी और दावेदार ने फॉर्म जमा किया तो 20 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया होगी।
पत्नी ने कहा पार्टी को हीरे की परख
नितिन नबीन अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते है तो वे अब तक चुने गए अध्यक्षों में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होगे। वे वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का काम कर रहे है। नितिन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी को हीरे की परख है और वह काम करने वाले को पहचान लिया है।
