Nitin Nabin BJP National President: मंगलवार, 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया. 14 दिसंबर को कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए नितिन नबीन (Nitin Nabin) अब भारतीय जनता पार्टी के फुल टाइम राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. वे पार्टी के 12वें अध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
मैं कार्यकर्ता वे बॉस
इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण देते हुए कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता हूँ और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं. अब उनके नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ेगी। मोदी ने कहा, ‘मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इसे सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। साथियों से बीते एक डेढ़ साल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी की 100वीं जयंती, संघ की 100वीं जयंती हम मनाते रहे हैं। ये वो प्रेरणाएं हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और राष्ट्र सेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।’
पीएम ने कहा- मोदी ने कहा, ‘बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी कि पार्टी का छोटी सी ईकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से चुनने की भारतीय जनता पार्टी के संविधान की आत्मा और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर चल रही है। आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह आयोजन BJP की लोकतांत्रिक आस्था और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।
नितिन नबीन को Z+ सुरक्षा
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन को केंद्र सरकार ने Z+ सुरक्षा दे दी है. जेपी नड्डा को भी सरकार से इसी तरह का सुरक्षा कवर मिला था, जिसमें CRPF VIP सुरक्षा विंग व्यवस्था संभाल रही थी। केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत VIP सुरक्षा कवर सबसे ऊंचे Z-प्लस (ASL) से लेकर Z-प्लस, Z, Y, Y-प्लस और X कैटेगरी तक होता है।
