NEET Exam:नीट की 21 जून को दुबारा परीक्षा, अगले साल से ऑन लाइन एग्जाम, सरकार ने माना परीक्षा में हुई चूक

NEET Exam: देश भर के लाखो नीट एग्जाम देने वाले परिक्षार्थियों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा को लेकर मीडियों को जानकारी दिए है कि हाल ही में कैंशिल की गई नीट परीक्षा के लिए नई डेट तय कर ली गई है और 21 जून को यह NEET Exam निर्धारित परीक्षा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। इस बार नीट परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय परीक्षार्थियों को दिए जाने का निणर्य लिया गया है, जबकि पुराने रजिस्ट्रेन पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का मौका मिल सकेगा।

14 जून तक जारी हो जाएगे एडमिट कार्ड

शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा कैंसिल होने के साथ ही एनटीए ने सूचना दी थी कि छात्रों की फीस वापस की जाएगी। आगे जो परीक्षा होगी, उसमें जीरो फीस होगी। विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ ना आए यह हमारा दायित्व है। पेपर में जो छात्र शामिल होंगे वो अपना परीक्षा शहर चुन सकेंगे। यह अवसर छात्रों को मिलेगा। इसके लिए एक हफ्ता दिया जाएगा। परीक्षा का समय भी 15 मिनट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पेपर 2 बजे से शुरू होगा और 5.15 तक चलेगा। नई परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी हो जाएंगे। एनटीए इस पर डिटेल में जानकारी देगा।

सरकार ने माना गलती हुई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को नीट परीक्षा आयोजित करने की जानकारी देने के साथ ही यह भी ऐलान किये है कि अगले साल से नीट की परीक्षाएं ऑन लाइन करवाई जाएगी। उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। ज्ञात हो कि नीट के एग्जाम 3 मई को देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे।

अगले साल से ऑनलाइन होगा नीट एग्जाम

शिक्षा मंत्री का कहना है कि नीट पेपर में गड़बड़ी ये एक सामाजिक चुनौती है। परीक्षा माफिया के खिलाफ सख्ती से सीबीआई जांच कर रही है। अगले साल से नीट यूजी की परीक्षा ओएमआर नहीं बल्कि कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। साइबर क्राइम में भी चुनौती है लेकिन हमें सिस्टम पर भरोसा करना होगा। जिससे परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोका जाएगा।

नीट एग्जाम, नीट एग्जाम की डेट घोषित, जाने कब होने वाली है नीट परीक्षा, शिक्षा मंत्री, हेल्थ विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *