नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के किए 3 टुकड़े, एक हिस्सा फ्रिज में दूसरा बोरे में रखा और सिर को जलाया

आंध्र प्रदेश। 5 सालों से प्रेम सबंध में रहे एक प्रेमी ने 29 साल की मोनिका को ऐसी मौत की सजा दिया कि सुनने वालों के रूह कांप गई। यह घटना विशाखापत्तनम से सामने आ रही है। शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के 3 टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और फिर सिर को सुनसान स्थान में ले जाकर जला दिया।

घर में बुलाया और कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी 35 साल का चिंतादा रविंद्र नेवी कर्मचारी हैं। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वह रविवार दोपहर अपनी प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था। शाम के समय दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या कर दिया। इसके बाद खुद थाना में पहुचकर पुलिस को घटना की जानकारी दिया। पुलिस आरोपी के घर में पहुचकर युवती की शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही चाकू बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई कर रही है।

डेटिंग ऐप से हुई थी जान पहचान

आरोपी ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में मोनिका से उसकी जान पहचान डेटिंग ऐप से हुई थी। वे दोनों विशाखापट्टनम में अलग-अलग स्थानों पर मिलते थे। उसने आरोप लगाए है कि मोनिका उससे लाखों रुपए ले चुकी थी और रिश्तो को ओपन करने के लिए लगातार धमकी दे रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। वह रविवार को घर बुलाया था। दोनों में विवाद हो गया और उसने हत्या करके शव के कई टुकड़े कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *