रीवा में सनसनीखेज हत्याकांड, लोही गांव में बुजुर्ग महिला की सिर कटी लाश मिली

Elderly woman murdered by beheading in Rewa

Elderly woman murdered by beheading in Rewa: रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में एक दहलाने वाली सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीलावती पटेल की निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी सिर कटी हुई लाश घर के समीप स्थित खेत में पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार, रविवार रात अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर लीलावती पटेल की हत्या कर दी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। रीवा के एसपी शैलेन्द्र चौहान ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया गया है।

लीलावती पटेल घर में अकेली रहती थीं। उनकी बेटी सुनीता पटेल ससुराल में थीं, जो घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गईं। सुनीता ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी मां की हत्या कर दी गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।यह घटना लोही गांव में सनसनी फैला रही है और इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *