Indore Raja Raghuvanshi Murder Case : 8 महीने बाद लौट आया राजा रघुवंशी मां ने कहा…..”जिस दिन मौत हुई-उसी दिन जन्मा बेटा”

Indore Raja Raghuvanshi Murder Case

Indore Raja Raghuvanshi Murder Case : 8 महीने बाद लौट आया राजा रघुवंशी मां ने कहा…..”जिस दिन मौत हुई-उसी दिन जन्मा बेटा”-इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद से दुख में डूबा परिवार अब एक नई किलकारी के साथ उम्मीद की ओर लौटा है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात परिवार में बेटे का जन्म हुआ, जिससे घर का माहौल कुछ देर के लिए गम से बाहर आता नजर आया। यह खुशखबरी राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है। परिवार के लोग नवजात को ‘राजा’ नाम से पुकार रहे हैं, और इसे दिवंगत भाई की वापसी के रूप में देख रहे हैं। राजा रघुवंशी हत्याकांड के 8 महीने बाद परिवार में बेटे का जन्म। ग्यारस और समय का संयोग, कुंडली मिलान, और मां की भावुक प्रतिक्रिया। पढ़ें पूरी खबर।

राजा रघुवंशी के लौटते ही परिवार में लौटी खुशियां

Joy Returns to the Family

करीब 8-9 महीनों से बेटे की हत्या के दुख में डूबा रघुवंशी परिवार अब इस नए सदस्य के आगमन से भावुक हो उठा। परिवार के मुताबिक,यह जन्म महज एक संयोग नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा है। राजा के भाई विपिन ने बताया कि उनकी भाभी पहले भी राजा का बेटे जैसा ख्याल रखती थीं और अब उन्हीं ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं और पहले से दो बेटियां हैं।

ग्यारस का ही दिन-उसी समय का हुआ यह “दिव्य संयोग”

The “Divine Coincidence” of Ekadashi and Time

परिवार के अनुसार, यह जन्म कई मायनों में दिवंगत राजा रघुवंशी से जुड़ा हुआ है:-

  • तारीख का संयोग-जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, उस दिन ग्यारस (एकादशी) थी। नवजात का जन्म भी ग्यारस को ही हुआ।
  • समय का संयोग-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा की मृत्यु का समय दोपहर 2:40 बजे बताया गया था, जबकि नवजात का जन्म दोपहर करीब 2:42 बजे हुआ।
  • कुंडली का संयोग-परिवार का कहना है कि नवजात और दिवंगत राजा की कुंडली भी समान बताई जा रही है।
Indore Raja Raghuvanshi Murder Case : जिस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था।

पुजारी ने कहा था वो ज़रूर वापस लौट आएगा उनकी भविष्यवाणी हुई सच

Priest’s Prediction Comes True

राजा के भाई विपिन ने बताया कि हत्या के बाद कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने कहा था कि राजा फिर से परिवार में जन्म लेगा। अब बेटे के जन्म के बाद परिवार उस बात को सच मान रहा है। इसी कारण बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के बच्चे का नाम ‘राजा’ रखा गया है।

छलक पड़े माँ की आँखों से खुशियों के आंसू-बोली..”मेरा बेटा लौट आया”

Mother’s Emotional Words-My Son Has Returned

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने इस जन्म को अपने बेटे की वापसी बताते हुए कहा:-

“मेरा बेटा जिस दिन हमें छोड़कर इस दुनिया से गया था-उसी दिन लौट आया। राजा हमें छोड़कर गया था, वह ग्यारस का दिन और दोपहर का समय था। आज भी ग्यारस है और दोपहर में ही यह बच्चा जन्मा है”…..उन्होंने इसे भोलेनाथ की कृपा बताते हुए कहा कि जो कुछ हुआ, वह भगवान की मर्जी से हुआ है। उनके शब्दों में….”मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है”

निष्कर्ष-Conclusion-राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस दुखद घटना के बाद परिवार में नवजात का आगमन एक नई शुरुआत का प्रतीक है। चाहे यह संयोग हो या आस्था, रघुवंशी परिवार इसे दिवंगत राजा का पुनर्जन्म मानते हुए खुद को सांत्वना दे रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से जन्म और मृत्यु के रहस्यों को लेकर लोगों की आस्था को सशक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *