Muslim Man Abused PM Modi : ‘मोदी सरकार से मुसलमान परेशान’, ईरान से मुबारक बोला- भारत पर 5000 मिसाइल दागो, FIR दर्ज

Muslim Man Abused PM Modi : देश में केंद्र सरकार को जहां प्रशंसा मिल रही है तो वहीं कुछ लोग मोदी सरकार के लिए अपशब्द बोल रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहें हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोहम्मद मुबारक नाम का व्यक्ति भारत के खिलाफ बेहद विवादित बयान दे रहा है। ईरान से भारत पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला करने की अपील कर रहा है। जिसके बाद यूपी पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुस्लिम शख्स ने मोदी सरकार को दी गाली

मोदी सरकार को धमकी व अभद्र शब्द कहने वाला शख्स उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है। वह वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि भारत में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहे हैं और इसीलिए ईरान से भारत पर हमला करने की गुजारिश कर रहा है। उसने कहा कि मोदी सरकार भारत में मुसलमानों पर जुल्म कर रही है और इसे हटाया भी नहीं जा सकता।

मुसलमान मोदी सरकार से परेशान हैं – आरोपी शख्स

वायरल वीडियो में मुबारक कह रहा है, “ईरान वालों से मेरी गुजारिश है, हमारे इंडिया पर सबसे ज्यादा जुल्म कर रहा है ये मोदी, सबसे ज्यादा मुसलमानों पर जुल्म कर रहा है। इंडिया में जितने मुसलमान हैं, सबसे ज्यादा परेशान हैं इस मोदी से, ये हट भी नहीं रहा है, ये मतलब हटाया भी नहीं जा सकता। हटा कौन पाएगा।”

मोदी सरकार को कौन हटा पाएगा? – आरोपी मुबारक

मोदी सरकार के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी मुबारक ने यह भी कहा कि, “हटा कौन पाएगा, सब तो मिले हुए हैं इसमें। सब मिले हैं, सारे सुप्रीम कोर्ट, दुनियादारी हर चीज, गरीब आदमियों को रोड पर कर दिया, बड़े-बड़े आदमी को और बड़ा बना दिया। मुकेश अंबानी हो गए, अडानी हो गए। सबको बड़ा बना दिया और गरीब आदमी को भिखारी बना दिया।”

उसने आगे कहा कि, “हमारी यहीं गुजारिश है, हाथ जोड़कर कि हमारे इंडिया पर कम से कम 500 मिसाइल दागो ईरान वालों। मोदी को जगह ना मिले भागने के लिए, बस यही गुजारिश है। तीन चार नहीं, कम से कम पाँच-छह हजार मिसाइल फेंको…।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खीरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है। मामले को देखते हुए पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की नफरत फैलाने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : Twisha Sharma Case : AIIMS भोपाल में ट्विषा शर्मा हुआ दोबारा पोस्टमार्टम, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *