Murder over money dispute in Singrauli: सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र में उधार लिए गए महज 2 हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।मृतक की पहचान आशीष कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है।
घटना 25 मार्च की रात करीब 11 बजे सरसवाहलाल क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी नूर हसन उर्फ मनिया ने आशीष से 2 हजार रुपये उधार लिए थे। जब आशीष पैसे मांगने लगा तो आरोपी ने तेज रफ्तार से चलती पिकअप वैन में उसे जोरदार धक्का दे दिया। युवक गाड़ी के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल्स खंगाली।
पूछताछ में आरोपी नूर हसन, छोटू कुमार कोल और एक नाबालिग की संलिप्तता सामने आई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी और जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार की टीम ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से मामले को सुलझाया।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
