Kolhapur Exploitation Case : महाराष्ट्र के अमरावती कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कोल्हापुर में अमरावती जैसा ही कांड सामने आया है। कोल्हापुर में 22 साल के शाहिद समीर सनादी ने 10 हिंदू लड़कियों के साथ यौन शोषण कर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद के करीबी दोस्त ने पूरे मामले का खुलासा किया है। इस मामले को कुछ लोग ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी देख रहे हैं, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदू युवतियों का यौन शोषण करता था शाहिद
महाराष्ट्र के कोल्हापुर 22 साल के युवक शाहिद समीर सनादी पर हिंदू युवतियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका का रहने वाला है और वह फार्मेसी का छात्र है। उसके ऊपर कई युवतियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। उसने इन वीडियो से युवतियों को ब्लैकमेल भी किया। जब उसने अपने एक करीबी दोस्त को इस बात की जानकारी दी, तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
कैसे हुआ कोल्हापुर कांड का खुलासा
एक युवती ने 27 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शाहिद ने उसके साथ यौन शोषण किया और ब्लैकमेल भी किया। कोर्ट ने शाहिद को 4 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि शाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर उसे कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाकर उसके साथ रेप किया। उसके इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और फिर उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। वीडियो का इस्तेमाल युवतियों को धमकाने के लिए भी किया गया।
प्राइवेट वीडियो पब्लिक करने की दे रहा था धमकी
आरोपी शाहिद ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की, तो वह वीडियो पब्लिक कर देगा। ऐसा ही उसने करीब 10 हिंदू युवतियों के साथ भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान और बजरंग दल जैसे संगठनों ने भी पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। पुलिस ने सभी पीड़िताओं से सामने आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। इससे पहले, अमरावती में मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर पर 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा था।
प्यार में फंसाकर बनाता था अश्लील वीडियो
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय शाहिद समीर सनादी के तौर पर हुई है। शाहिद पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की युवतियों से जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद, उसने उन्हें प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद वो लॉज में ले गया और चुपके से उनके अश्लील वीडियो भी बना लिए। ये बात सामने आई है कि इन वीडियो का इस्तेमाल करके, उसने युवतियों को बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
यह भी पढ़े :




