Mrunal Thakur marriage rumours: बॉलीवुड में इन दोनों मृणाल ठाकुर को लेकर चर्चा तेज है। वजह है कि साउथ के एक सुपरस्टार धनुष के साथ उनका नाम जुड़ना। कुछ अफवाहों से यह खबर आई की मृणाल ठाकुर 14 फरवरी को धनुष के साथ शादी कर रही है हालांकि फैंस में यह सुनकर खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन मृणाल ठाकुर के एक करीबी ने मृणाल ठाकुर की शादी की खबरों को जानकारी दिया जिससे यह खबर अफवाह साबित हुई।

18 साल की शादी और दो बेटों वाले एक्टर से जुड़ा नाम
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि मृणाल ठाकुर का नाम एक ऐसे साउथ अभिनेता धनुष से जुड़ा है जो 18 साल तक शादीशुदा रहे और दो बेटों के पिता भी है। खबरों में ये बताया गया कि दोनों के बीच करीब 9 साल की उम्र का अंतर है जिस वजह से मृणाल ठाकुर की उम्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा है।
ये भी पढ़े : ₹37.86 करोड़ की कीमत वाले आलीशान Alibaug villa के मालिक बने विराट और…
Mrunal Thakur की Age और प्रोफेशनल प्रोफाइल
अगर बात मृणाल ठाकुर की उम्र की की जाए तो एक्ट्रेस का जन्म 1 अगस्त 1993 को हुआ था यानी वह इस समय अपने करियर के सबसे मजबूत दौर में है। टीवी से शुरुआत करने वाली मृणाल ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान एक दमदार एक्टिंग से बनाई है और आज वह कंटेंट वाली फिल्मों में अपना एक चेहरा बन चुकी है।
डेटिंग की खबरें: तथ्य या अफवाह?
इन सभी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया कि दोनों को कई इवेंट्स और स्क्रीनिंग में एक साथ देखा गया है जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें फेमस हो गई है। हालांकि अब तक इस मामले में ना तो मृणाल ठाकुर और ना ही एक्टर के द्वारा कोई भी रिश्ते को लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मैं अक्सर अंदाजा साथ देखने पर ही शुरू हो जाता है। हालांकि धनुष ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मृणाल उनकी केवल एक अच्छी दोस्त है।
मृणाल का रुख, निजी जिंदगी पर चुप्पी
पहले भी कई प्रकार के इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर साफ कर चुकी है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक चर्चा का हिस्सा नहीं बनाना चाहती है। मृणाल का कहना है कि उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर चर्चा नहीं होनी चाहिए बल्कि उनके प्रोफेशनल काम को प्राथमिकता देनी चाहिए।
ये भी पढ़े: The Rip Movie में बेन एफ्लेक और मैट डेमन की दमदार जोड़ी दिखी…जाने रिव्यू
क्या 14 फरवरी को मृणाल और धनुष शादी कर रहे हैं?
Mrunal Thakur के करीबी रिश्तेदार एवं अन्य प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को मृणाल ठाकुर और धनुष शादी नहीं कर रहे हैं या खबर पूरी तरह से अफवाह बताई जा रही है। इसके बाद यह खबर थोडा थमने का नाम ले रही है।
