एमपी के डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, अब मिलेगी इतनी वेतन

एमपी न्यूज। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों, पीजी छात्रों, और इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा दिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। सीपीआई आधारित इस संशोधन के बाद पीजी प्रथम वर्ष को 77,662 रुपये, द्वितीय को 80,050 रुपये और तृतीय वर्ष को 82,441 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। साथ ही, सीनियर रेजिडेंट्स का स्टाइपेंड 90,803 रुपये कर दिया गया है।

मेडिकल इंटर्न का भी बढ़ा

इसी तरह मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड भी बढ़ाया गया है। पहले जहां इंटर्न को 13,928 रुपये मिलते थे, वहीं अब उन्हें 14,337 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी बढ़ाकर 82,441 रुपये तय किया गया है।

सीनियर रेजिडेंट का इतना बढ़ा

सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया गया है, जबकि जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 63,324 रुपये निर्धारित किया गया है। इस फैसले से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे और सेवाएं दे रहे जूनियर डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा।

जूडा लगातार उठा रहा था मांग

ज्ञात हो कि जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग लम्बे समय से करता आ रहा है। हाल ही में जूडा ने हड़ताल करके एक बार फिर सरकार का ध्यान स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की ओर आकृष्ट कराया था। जूडा की मांग पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अस्वस्थ किया था कि अब उन्हे हड़ताल की जरूरत नही पड़ेगी और सरकार उनकी मांगो को गंभीरता पूर्वक पूरा करेगी। उपमुख्यमंत्री के अश्वासन के बाद जूडा ने हड़ताल वापस लिया था। मंत्री शुक्ल ने सरकार की तरफ से वादा पूरा करते हुए डॉक्टरों की लंबित मांग को पूरा किए है।

स्टाइपेंड की मुख्य विशेषताएंः

पीजी प्रथम वर्ष- 75,444 से बढ़कर 77,662।
पीजी द्वितीय वर्ष- 77,764 से बढ़कर 80,050।
पीजी तृतीय वर्ष- 80,086 से बढ़कर 82,441।
इंटर्न डॉक्टर- 13,928 से बढ़कर 14,337।
सीनियर रेजिडेंट- 88,210 से बढ़कर 90,803।
जूनियर रेजिडेंट- 63,324 स्टाइपेंड तय।
प्रभाव- यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *