MP: सरकार का बड़ा तोहफा: 6वें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता बढ़ा, 257% हुआ DA

MP DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने छठे वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर एक जुलाई 2025 से इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को 257 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 252 प्रतिशत था।

MP DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के उन कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है जो अभी भी छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) के वेतनमान पर कार्यरत हैं। वित्त विभाग ने बुधवार को जारी आदेश में इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।

इस फैसले के बाद अब इन कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ DA अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में सीधा इजाफा होगा, जो बढ़ती महंगाई के बीच उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा।

वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा

सरकार ने महंगाई भत्ते की यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी है। ऐसे में 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के कुल 9 महीनों का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। यह एरियर राशि एकमुश्त नहीं बल्कि 6 समान किस्तों में चुकाई जाएगी। एरियर की किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों के खाते में जमा की जाएंगी। वित्त विभाग के इस आदेश से प्रदेश के हजारों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह फैसला लंबे समय से DA हाइक की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरा साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *