जबलपुर। भारत निर्वाचन आयोग की अति महत्वपूर्ण पहल, मतदाता सूचना विशेषा गहन पुनरीक्षण यानि की एसआईआर का काम मध्यप्रदेश में तेजी से किया जा रहा है। काम के दबाब में कुछ स्थानों से कर्मचारियों के बीमार होने की खबरे आ रही है तो इस बीच कई कर्मचारी अच्छा और शत-प्रतिशत काम पूरा कर रहे है। ऐसे कर्मचारियों को ईनाम दिया जा रहा है। इसी बीच एमपी के जबलपुर की बीएलओं स्नेहलता पटेल को कलेक्टर राघुवेंद्र सिह ने एसआईआर में अच्छा काम करने पर हेलीकाप्टर से सैर करवाए है।
7706 वोटर्स फॉर्म अपलोड
जानकारी के तहत बीएलओं स्नेहलता पटेल ने समय से पहले पनागर विधानसभा क्षेत्र के 7 हजार 706 वोटर्स फॉर्म अपलोड कर सभी को चौंका दिया। बीएलओं स्नेहलता पटेल ने सभी बूथों के 100 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर ली है। उन्होने यह काम समय से पहले पूरा किया है।

हेलीकाप्टर से किया सैर
बीएलओं स्नेहलता पटेल के द्वारा सभी बूथों के 100 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का काम करने पर उन्होने ईनाम दिया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, स्नेहलता पटेल को पुरस्कार स्वरूप पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा कराई गई है। शासन-प्रशासन इस तरह से ईनाम देकर कर्मचारियों में काम को लेकर उत्साह बढ़ाया जा रहा है तो वही जो कर्मचारी काम के तनाव में बीमार हो रहे है, उन्हे प्रशासन यह मैसेज देने का प्रयास कर रहा है कि तनाव मुक्त काम करने से अपना लक्ष्य समय से पहले प्राप्त किया जा सकता है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
