भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का एक दिवसीय 8वां सत्र बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके लिए राज्यपाल की मंजूरी के बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र भले ही एक दिन का हो, लेकिन इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस तरह की होगी बातें
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न दलों के विधायकों को प्रदेश के विकास, अर्थव्यवस्था, रोजगार, किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।
सरकार पेश करेगी उपलब्धी
ऐसी भी जानकारी आ रही है कि विधानसभा के इस विशेष सत्र में एमपी सरकार अपने दो साल के सफल कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों को भी विधानसभा में प्रस्तुत कर सकती है। इसके साथ ही आगे की कार्ययोजना पर गहन चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। एक दिन का होने जा रहा यह सत्र ऐसे में काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इस सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने सत्र से संबंधित सभी तैयारियाँ शुरू कर दिया हैं।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi




