Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में बढ़ता है बीमारियों का खतरा..

Monsoon Health Tips: The risk of illness increases during the rainy season; here is how to take proper care of your health.

Monsoon Health Tips: मानसून की शुरुआत में जहां गर्मी से राहत मिलती है वहीं कई तरह की बीमारियों का भी खतरा देखने को मिलने लगता है। इस मौसम में नमी गंदा पानी और मच्छरों की संख्या भी ज्यादा होती है जिस कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप हमारे द्वारा बताए जाने वाले कुछ मानसून के टिप्स को अपनाकर स्वस्थ जीवन शैली अपना सकते हैं।

Monsoon Health Tips: The risk of illness increases during the rainy season; here is how to take proper care of your health.

बारिश में कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ता है?

अक्सर बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, फ्लू, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां तेजी से फैलने लगती है बारिश का गाना पानी और जगह-जगह जमा पानी बैक्टीरिया वायरस और मच्छरों के पनपना के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार कर लेता है। इसलिए इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।

ये भी पढ़े: भारत पोलियो-फ्री है फिर भी क्यों चल रहा Pulse Polio अभियान?

अपने खानपान में बरतें सावधानी

डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार बारिश के मौसम में हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ खाना ही खाना चाहिए। सड़क किनारे मिलने वाले खुले खाद्य पदार्थ कटे हुए फल या फिर बासी भोजन खाने से बचना बहुत बेहतर होता है। पीने के लिए केवल साफ फिल्टर या फिर उबला हुआ पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए इससे बारिश के समय में पेट में इन्फेक्शन या फिर फूड प्वाइजनिंग का खतरा कम रहता है।

Monsoon Health Tips में इम्यूनिटी मजबूत रखना क्यों है जरूरी?

मानसून के मौसम के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बहुत जरूरी होती है इसके लिए आपको विटामिन सी से भरपूर फल हरी पत्तेदार सब्जियां दल दूध दही और प्रोटीन युक्त भोजन को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से रोजाना हल्के एक्सरसाइज करने और 7 से 8 घंटे नींद लेने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलतीहै।

आप मच्छरों और संक्रमण से ऐसे करें बचाव

मच्छर और इंफेक्शन से बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दे क्योंकि यही डेंगू और मलेरिया के फैलने की वजह होती है। मच्छरदानी या फिर मच्छर भगाने वाले रेपेलेंट का इस्तेमाल करें और पूरी बाजू के कपड़े ही पहने। इसके अलावा बाहर से आने के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं और लंबे समय तक गीले कपड़े ना पहने।

ये भी पढ़े: Sickle Cell Disease में क्यों बढ़ जाता है Pregnancy Risk? जानिए

किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की है जरूरत?

बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और डायबिटीज, अस्थमा या अन्य पुरानी बीमारियों वाले लोगों को मानसून के मौसम में विशेष सावधानी देखनी चाहिए या अगर तेज बुखार सांस लेने में दिक्कत आती जैसे समस्याएं होती हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *