Modi Is Killer…. ट्रंप और पीएम मोदी की हर एक बात का एनालिसिस

Modi Trump Meeting Full Video: बीते दिन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में हुई G7 समिट (G7 Summit) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच द्विपक्षीय मुलाकात (Modi Trump Bilateral Meeting) हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह खोलने और ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया, पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने की कोशिशों के लिए ट्रंप की तारीफ भी की. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के प्रधान मंत्री को लेकर जो जो बातें कीं और पत्रकारों के सवालों के जैसे जबाव दिए वो आज चर्चा का विषय बने हुए हैं. बीते सालों से जिन भारतीयों में ट्रंप के प्रति नाराजगी थी, इस मीटिंग के बाद उनका दृश्टिकोण भी बदल रहा है.

ट्रंप ने मोदी को कहा किलर

Why Trump Called Modi A Killer: ट्रंप ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील के सवाल पर कहा कि- हम ट्रेड डील के बेहद करीब हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी बेहद टफ नेगोशिएटर हैं, अगर आप इन्हे देखे तो वो सबसे खूबसूरत व्यक्ति दिखाई पड़ते हैं जैसे वो कोई फरिश्ता हों मगर वो काफी सख्त और ज़बरस्त हैं, वो किलर हैं और यही बात मुझे हैरान कर देती है. प्रधान मंत्री भारतीयों से बहुत प्यार करते हैं और साथ ही अमेरिका से भी.

ट्रंप के कहने का साफ़ मतलब है कि पीएम मोदी अमेरिका की तरफ से पेश की गई ट्रेड डील को पूर्णतः स्वीकार नहीं कर रहे हैं वो भी भारत के हित को ध्यान में रखकर इस डील को पूरा करना चाहते हैं. गौरतलब है कि अमेरिका भारत से चाहता है कि वह अमेरिका एग्रीकल्चर उत्पादों को खरीदे जिसमे मक्का और नॉन वेज मिल्क का आयात करे और यही भारत नहीं चाहता है.

जबतक मोदी हैं तबतक भारत बड़ी भूमिका निभाएगा

इसे बाद ट्रंप से पुछा गया कि क्या आपको लगता है कि भारत वेस्ट एशिया में कोई भूमिका निभा रहा है? ट्रंप ने इस सवाल का ऐसा जवाब दिया जिससे पीएम मोदी के फैंस गदगद हो गए.

ट्रंप ने कहा कि बिलकुल भारत पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. बल्कि मैं कहूंगा की भारत हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जबतक पीएम मोदी भारत के नेता हैं तबतक भारत दुनिया में बड़ी भूमिका निभाता रहेगा।

कभी हमला हुआ तो अमेरिका भारत की मदद करेगा

उन्होंने भारत और अमेरिकी के बीच डिफेन्स रिलेशनशिप पर भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत साझेदारी है और इस दौरान उन्होंने ऐसा वादा कर दिया जिसने चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ा दी.

ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच कोई आधिकारिक कॉन्ट्रेक्क्ट तो नहीं है लेकिन मैं यह कहना चाहता हूँ कि अगर कभी भारत पर हमला होता है वो हम मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे, उन्होंने पीएम मोदी की तरफ देखते हुए कहा- मैंने एक अच्छा स्टेटमेंट दिया है. इसके बाद ट्रंप ने अपनी कही बात को संशोधित करते हुए कहा कि- जबतक पीएम मोदी भारत के लीडर हैं तबतक अमेरिका उनकी मदद के लिए तैयार है, अगर कोई नया लीडर आता है तो फिर मैं अभी कुछ नहीं जानता।

देखा जाए तो ट्रंप से हुई इस मुलाकात में पीएम मोदी ने अमेरिका के सामने अपनी तमाम समस्याओं को रखा और ट्रंप ने सिर्फ भारत और प्रधान मंत्री की तारीफ की और भारत को सुरक्षा देने का वादा किया। इस द्विपक्षीय मीटिंग के बाद विपक्ष न जानें क्यों तिलमिलाया हुआ है. कोई पीएम मोदी के हाथों में दिखाई दे रही पर्चियों पर कटाक्ष कस रहा है तो कोई कह रहा है कि पीएम मोदी को इंग्लिश नहीं आती लेकिन ये बात हर कोई जान गया है कि यह द्विपक्षीय बैठक भारत के लिए कितनी महत्वपूर्ण साबित हुई है.

देखा जाए तो ट्रंप और मोदी की इस मुलाकात में व्यापार, सुरक्षा और पश्चिम एशिया जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने न केवल भारत की भूमिका की सराहना की बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी खुलकर तारीफ की। अब इस बैठक के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और दोनों देशों के रणनीतिक संबंध किस दिशा में आगे बढ़ते हैं, इस पर दुनिया की नजर बनी रहेगी। फिलहाल इतना तो साफ है कि जी-7 समिट में हुई यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें और देश विदेश से जुडी ऐसी ही खबरों के लिए शब्द साँची को सब्स्क्राइब जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *