मोदी सरकार ने तय किए आनाजों का दाम, मंत्रिमंडल ने रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि को दी मंजूरी

नईदिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक बार फिर किसानों के हित में निणर्य लेते हुए आनाजों के दाम तय कर दिए है। जिसके तहत प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने 2027-28 विपणन सीजन के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी। सरकार के इस निणर्य ने देश भर के किसानों को अब अपनी फसलों की बिक्री करने में पहले से ज्यादा लाभ होगा।

कुसुम हुई सबसे मंहगी

केन्दीय सरकार के द्वारा लाई गई एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि कुसुम के लिए 675 रुपये प्रति क्विंटल, उसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 413 रुपये प्रति क्विंटल तथा मसूर के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी दी गई है।

आनाजों का राजा गेहूं के भी बढ़े दाम

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि जौ का एमएसपी 136 रुपये बढ़ाकर 2,286 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। चने का एमएसपी 83 रुपये बढ़ाकर 5,958 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मसूर का एमएसपी 7,390 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि सरसों और कुसुम का एमएसपी 6,613 रुपये प्रति क्विंटल होगा। कुसुम का एमएसपी बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

एमपी सीएम ने सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दी है। इसमें गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम की फसलें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह वृद्धि अन्नदाताओं को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में मदद करेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के किसान हितैषी निर्णय से समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान हितैषी इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक आभार माना और अन्नदाताओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के लिए किसानों को बधाई दी है।

एमएसपी में प्रमुख वृद्धि और नए मूल्य

  • कुसुम (Safflower): सबसे अधिक ₹675 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, जिससे इसका नया मूल्य ₹7,215 प्रति क्विंटल हो गया है।
  • रेपसीड और सरसों (Rapeseed & Mustard): ₹413 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
  • मसूर (Lentil): ₹390 प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ इसका एमएसपी ₹7,390 प्रति क्विंटल हो गया है।
  • जौ (Barley): ₹136 प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ नया मूल्य ₹2,286 प्रति क्विंटल हो गया है।
  • चना (Gram): ₹83 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
  • गेहूं (Wheat): ₹25 प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि के बाद गेहूं का एमएसपी बढ़कर ₹2,610 प्रति क्विंटल हो गया है।

मुख्य बिंदु

  • लागत पर मुनाफा: सरकार के अनुसार, यह निर्णय किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर कम से कम 50% या उससे अधिक का मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
  • समय: यह फैसला रबी फसलों की बुवाई के चक्र से ठीक पहले आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *