MP: पुलिस भी लव जिहाद के जाल में! नाम बदलकर 12 साल तक महिला दारोगा के साथ रहा मुस्लिम युवक

MP Love Jihad News: मेरठ के न्यू इस्लामनगर निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने ग्वालियर की एक महिला सब इंस्पेक्टर को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और करीब 12 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। महिला का आरोप है कि युवक ने झूठी पहचान के आधार पर उससे संबंध बनाए और दोनों लंबे समय तक ग्वालियर में साथ रहते रहे। मामला तब सामने आया जब महिला मेरठ पहुंची, जहां आरोपी के परिवार पर उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

MP Love Jihad News: मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां न्यू इस्लामनगर निवासी एक युवक पर ग्वालियर की महिला दारोगा को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक करीब 12 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रहा। हाल ही में युवक की असली पहचान सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, न्यू इस्लामनगर निवासी फिरोज करीब 12 साल पहले ग्वालियर में गैस के पांच किलो वाले सिलिंडर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर से हुई। आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर महिला से दोस्ती की और झूठी पहचान (Fake Identity) के आधार पर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

लिव-इन रिलेशनशिप में रहे दोनों

समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों ग्वालियर में ही लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship Case) में रहने लगे। महिला दारोगा को लंबे समय तक युवक की असली पहचान की जानकारी नहीं थी। वह युवक को उसी नाम से जानती रही, जो उसने खुद बताया था।

मेरठ पहुंचने पर सामने आई सच्चाई

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले आरोपी युवक किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ आया था, लेकिन इसके बाद वह वापस ग्वालियर नहीं लौटा। लंबे समय तक संपर्क न होने पर महिला दारोगा शुक्रवार को मेरठ के न्यू इस्लामनगर स्थित उसके घर पहुंच गई। यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि युवक का असली नाम फिरोज है और उसने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए थे। इस खुलासे के बाद महिला ने आरोपी और उसके परिवार से जवाब मांगा।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी के परिजनों से इस बारे में पूछताछ की तो उसकी मां और भाभी ने उसके साथ मारपीट (Assault Case) कर दी और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि फिरोज एक मार्च को अपनी चचेरी बहन को लेकर फरार हो गया है। इसके बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद महिला दारोगा ने लोहियानगर थाने में तहरीर देकर शिकायत (Police Complaint) दर्ज कराई है। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि मामले की जांच (Police Investigation) की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *