भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से एमपी बीजेपी में आक्रोष व्याप्त हो गया हैं। सोमवार को बीजेपी के लोगो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस भवन का घेराव करने की कोशिश किए। आंदोलन कारियों को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए वॉटर कैनन चलाकर आंदोलन कारियों को पीछे किए है।
आमने-सामने आ गए कांग्रेस-बीजेपी के लोग
भोपाल में बीजेपी के आंदोलन प्रदर्शन के दौरान उस समय बबाल हो गया, जब शिवाजी नगर चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए पुलिस को वाटर कैनन चलाना पड़ गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करके स्थित को सम्हाला।
यह था बयान
ज्ञात हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गत दिवस बिहार के पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था, मोदी का बाप भी जाएगा। यह बयान तब दिया गया जब भाषण के दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं, जिसके जवाब में खड़गे ने यह टिप्पणी की।
कांग्रेस ने किया बचाव
बयान वायरल होने के बाद हांलाकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने खड़गे का बचाव करते हुए कहा कि उनका इशारा प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता की बजाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा की ओर था।
मोदी के बाप जैसे शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ और व्यक्तिगत अपमान बताते हुए खड़गे और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की है। पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है, और भाजपा इसके विरोध में देश भर में प्रदर्शन कर रही है।




