राजस्थान में बड़ा हादसा, करंट से कोहराम, 8 लोगो की अब तक मौत, कई घायल

राजस्थान। राजस्थान में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क निर्माण के दौरान करंट फैलाने से उसकी जद में आने वाले 8 लोगो की अब तक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। हादसे के शिकार हुए लोग सड़क निर्माण कार्य में बतौर मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। यह घटना झुंझुनूं जिले के छापोली से सामने आ रही हैं।

11 हजार केव्हीएन की लाइन से टकराई मशीन

जानकारी के तहत झुझंन जिले में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क के लिए मशाला बनाने वाली मशीन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में मशीन आ गई। हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना

दिल को दहला देने वाले हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और नाराज ग्रामीण धरना आंदोलन कर है। वही हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुचे है और घटना स्थल पर न सिर्फ राहत बचाच कार्य चलवा रहे है बल्कि नाराज लोगो को सझाईस देकर मामले की जांच में जुट गए है।

सीएम ने जताया शोक

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *