राजस्थान में बड़ा हादसा, एमपी के 8 लोगों की मौत, 17 घायल, जा रहे थें खाटूश्यामजी

राजस्थान। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह तकरीबन 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा राजस्थान कोटा के पास सामलिया थाना क्षेत्र में हुआ है। जिसमें अनियंत्रित हुआ ट्रैवलर वाहन पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 17 घायल हो गए है। घायलों में कई लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की सख्या बढ़ सकती है।

मध्यप्रदेश के रहने वाले है हादसे के शिकार हुए लोग

जो जानकारी आ रही है। उसके तहत हादसे के शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले थे। वे भोपाल से ट्रैवलर वाहन से शुक्रवार की रात निकले थें और खाटूश्यामजी जा रहे थें। कोटा शहर से 35 किलोमीटर दूर कराड़िया टोल के पास ट्रैवलर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गया। स्थानिय ग्रामीण दुर्घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुचे और मिनी बस में फंसे लोगो को बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल ले जाने की व्यवस्था बनाई। वही सूचना मिलते ही सिमलिया थाना की पुलिस पहुची और राहत-बचाव करने के लिए रेस्क्यू चलाया।

झपकी ने ले ली लोगो की जान

जिस तरह से मिनी बस पुलिया से नीचे गिरी है, उससे आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। तेज रफ्रतार होने के कारण न सिर्फ ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है बल्कि कई यात्री सामने के हिस्से से दूर तक पड़े मिले है। कई घायल सीटों के बीच फंस गए थे। ग्रामीणों ने कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बस के सभी पैसेंजर्स आपस में रिश्तेदार हैं और वे सभी 4 दिन के राजस्थान टूर पर थे, लेकिन यात्रा शुरू होने के महज 12 घंटे में ही हादसा हो गया और लोगों में चीख-पुकार मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *