नईदिल्ली में बड़ा हादसा, हास्टल की इमारत गिरने से मलवे में दबें लोग, पहुचा रेस्क्यू दल

नईदिल्ली। लगातार बारिश के बीच रविवार की दोपहर नईदिल्ली से बड़ा हादसा सामने आ रहा है। जानकारी के तहत दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के मोतीबाग क्षेत्र में एक भवन धराशायी हो गया है। जिसमें कई लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं बचाव दल पहुचा है और घटना को लेकर रेस्क्यू किया जा रहा है।

मौके पर मच गई अफरा-तफरी

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेज किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत जिस भवन में यह हादसा हुआ है, उसमें हास्टल संचालन किया जा रहा हैं, हांलाकि अभी घटना को लेकर अधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है। प्रशासन सभी पहलुओं पर जांच कर रहा है।

तीन दिनों से हो रही बारिश

दरअसल दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थित बनी हुई है तो वही इस बारिश से दिल्ली के जन जीवन पर न सिर्फ प्रभाव पड़ रहा है बल्कि आवागमन भी प्रभावित है। तो अब बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन के पास इमारत जमींदोज होने से यहां की स्थित और खराब हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *