Ladli Behna yojna : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि अभी तक प्रदेश की बहनों को सिर्फ 1250 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। हमारी सरकार 5 साल के अंदर प्रदेश की लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देगी। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को सारनी के पाथाखेड़ा में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में यह बात कही। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार 5 साल में धीरे-धीरे लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देगी।
5 साल में ₹3000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। Ladli Behna yojna
महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “जब से हमारी सरकार आई है, जब चुनाव हुए, हमने अपनी लाडली बहिनों को 1000 रुपए दिए, पिछले साल 1230 रुपए दिए और आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी होगी। कांग्रेस पूछ रही है कि पैसा कहां से देंगे। अब आप चिंता मत करो, धीरे-धीरे 5 साल में बहनों को 3000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री बैतूल जिले के सारनी में स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
हमारी माताएं-बहनें ही हमारी संस्कृति हैं: मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- यह हमारी माताओं-बहनों की संस्कृति है। आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे, तो हमारे लिए यही काफी है। स्वयं सहायता माध्यम से पीएम मोदी कह रहे थे कि हमारी सरकार लखपति योजना में हमारी बहनों की आय एक लाख करने का काम कर रही है। 350 स्वयं सहायता समूह इस पर काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाई जा रही है, बहनों को वहीं रहना है। सरकार 5000 देगी, फैक्ट्री मालिक 8000 देगा, बहनें ₹13000 महीने पर काम करेंगी।
हमने सारे काम करने का संकल्प लिया है- सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- “आज एमपी में स्कूल जाओगे तो मुफ्त किताबें-कॉपियां मिलेंगी, दूर होगे तो मुफ्त साइकिल मिलेगी, मेधावी बच्चों को मुफ्त स्कूटी मिलेगी, विदेश जाओगे तो 1 लाख से लेकर एक करोड़ तक की स्कॉलरशिप मिलती है, सरकार सब कुछ देने को तैयार है। हमने जीवन में बहनों के लिए जितने अच्छे काम कर सकते हैं, करने का संकल्प लिया है।”




