भोपाल। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ्य भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। प्रदेश सरकार ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर एवं खसरा बीमारी को शून्य तक पहुंचाने वाली ग्राम पंचायतो को सुमन पंचायत पुरूस्कार योजना के तहत 5 लाख रूपये की सम्मान राशि देगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने शहडोल जिले में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा किए है।
उन्होने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार संसाधनों एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा निःषुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जरूरत है शासकीय सुविधाओ और योजनाओ की जानकारी देकर लोगो को अस्पताल तक पहुंचाने तथा उनके उपचार में मदद करने की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने ग्राम पंचायत खैरहा में 3.15 करोड़ लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42.50 लाख लागत की लागत वाले नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
125 दिन का मिलेगा काम
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में अधोसंरचना तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण पर आधारित कार्यों के लिए वीबी रामजी योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना मेें अब लोगो को 125 दिन की मजदूरी मिलेगी तथा मजदूरी दर में भी वृद्वि करते हुए 300 रूपये कर दी गई है।
डबल इंजन की सरकार कर रही काम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसो की कमी नही होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में शहरी क्षेत्रो की जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विष्वास तथा सबका प्रयास के सिद्वांत पर कार्य कर रही है। सभी लोग देष के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खैरहा ग्राम पंचायत में सोलर लाइट की सौगात मिलेगी।




