लव गिल ने Scout OP पर लगाए करियर बर्बाद करने के आरोप, काशवी ने मांगी माफी

Love Gill accuses ScoutOP of ruining his career; Kashvi issues an apology.

बिग बॉस 20 में लव गिल, Scout OP और उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के बीच वीवाद बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के शो में काशवी ने लव और स्काउट की नजदीकियों पर सवाल उठाए हैं जिसके बाद लव गिल रोने लगी। बाद में उन्होंने स्काउट से कहा कि उनकी वजह से उनकी इमेज खराब हो गई है अब काशवि ने अपनी बातों के लिए उनसे माफी भी मांगी है।

Love Gill accuses Scout OP of ruining his career; Kashvi issues an apology.

काशवी ने शो में आकर लव और स्काउट से आखिर क्या कहा?

बिग बॉस 20 के वीकेंड का बार एपिसोड में रोहित शेट्टी के सामने काशवी हीरानंदानी ने अपने बॉयफ्रेंड स्काउट से लव गिल के साथ उनके नजदीक क्होने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शो में स्काउट का लव के साथ इस तरह रहना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने दोनों के बीच होने वाले टच और नजदीकियों पर भी अपने सवाल किए हैं। उन्होंने स्काउट से पूछा कि वह लव को लेकर किस तरह की भावनाएं अपने पास रखते है और उनके बीच यह कैसा भाई बहन का रिश्ताहै।

काशवी मैं लव पर Scout OP को अपने हिसाब से चलने और उन्हें इमोशनल रूप से प्रभावित करने का भी आरोप लगायाहै। उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने के लिए कहा है इस दौरान उनकी कुछ बातों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी हो रही है।

ये भी पढ़ें: Gajab Raat review: मनोज बाजपेयी की एक्टिंग दमदार, कैसी है फिल्म?

बाद में लव गिल ने रोते हुए स्काउट से क्या कहा?

काशवी की बातें सुनने के बाद लव काफी इमोशनल हो गई थी बाद में उन्होंने स्काउट से बात करते हुए बताया कि अब वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। उनको डर है कि शो के बाहर जाने के बाद लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। लव ने बताया कि स्कॉट ने उनके कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी है और उनका पूरा करियर खराब हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जो चीज सामने आ चुकी है उन्हें मिटाना आसान नहीं है। लव की बातों से साफ पता चल रहा है कि उन्हें अपनी इमेज और भविष्य की चिंता है हालांकि यह उनके आरोप है और इससे साबित नहीं होता है कि स्कॉट ने उनका करियर खराब किया है।

स्काउट ओपी ने क्या सफाई दी?

Scout OP ने शो में लव के साथ अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताया है। वही इस विवाद के बाद उनकी टीम ने भी उनका सपोर्ट किया है। स्काउट की टीम ने कहा कि लव को हमेशा वह अपनी बहन की तरह देखा हुआ आया है और उसका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई भी इरादा नहीं था। टीम में या फिर बताया कि घर के अंदर रहने के कारण स्काउट को पता नहीं था कि बाहर लोग उनकी और लव की नजदीकियों को किस तरीके से देख रहे हैं। टीम के द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह किसी एक घटना के आधार पर स्काउट की इरादों का फैसला न करें।

ये भी पढ़ें: भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, sanjay dutt के बयान से हलचल

काशवी ने माफी मांगते हुए आखिर क्या कहा?

शो में अपनी बातों को लेकर आलोचना होने के बाद Scout op की गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर सफाई दिया और माफी मांगा। उन्होंने कहा कि उनका इरादा स्काउट की गलतियों पर सवाल उठाना और उन्हें उनके व्यवहार के लिए जवाबदेह बताना था। लेकिन ऐसा करते समय उन्होंने कुछ ऐसी बातें कह दी जो दूसरे लोगों के लिए भी सही नहीं थी।

काशवी ने माना कि उस समय उनका इमोशन उन पर हावी हुआ था सोशल मीडिया पर लव को लेकर चल रही बातों का भी उनकी सोच पर असर पड़ा था। उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति की इरादों या कैरेक्टर का फैसला सुनाना उनका काम नहीं है। उन्होंने साफ किया है कि उनका इरादा किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं था अपनी बात खत्म करते हुए काशवी ने कहा कि उन्हें अपनी बात बेहतर तरीके से रखनी थी। जिन लोगों को उनकी बातों से दुख पहुंचा है वह उन सभी से माफी मांगती है। फिलहाल इस मामले ने बिग बॉस 20 के ऑडियंस के बीच एक नई बहस शुरू की है अब देखना दिलचस्प हुआ की लव और स्काउट की दोस्ती पहले जैसी हो पाती है या फिर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *