आंध्र-प्रदेश के तट से टकराया तूफान अर्नब, मचाई तबाही, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की ओर रूख, हाई अलर्ट जारी

तूफान अर्नब। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात अर्नब ने बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में सुबह आठ बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार किया। मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि जिस तरह के संकेत मिल रहे है। उससे लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो गई है और तूफान का केंद्रीय हिस्सा पूरी तरह जमीन पर पहुंच गया है। इससे हवा की रफ्तार घट रही है।

छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, यह सिस्टम दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों से गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। इसके बाहरी हिस्सों के प्रभाव से कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम जिलों में लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।

ट्रेन, हवााई सेवाएं और स्कूलें बंद

तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं। ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

उखड़ गए पेड़, बिजली सेवाएं भी ध्वस्त

चक्रवात अर्नब के कारण तेज हवाओं से कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। घरों को भी नुकसान पहुंचा है और कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें पुडुचेरी के यानम में राहत और सफाई अभियान चला रही हैं। बचाव दल सड़कों और घरों पर गिरे पेड़ों तथा मलबे को हटाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *