लिव-इन पार्टनर ने सरेराह हथौड़ी से कर दिया हमला, फिर खुद को घोंप लिया चाकू, मौत

भोपाल। भोपाल में रविवार को सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जंहा लिव-इन पार्टनर पर सरेराह हथौड़े से हमला करके आरोपी ने घायल कर दिया और फिर खुद पर चाकू से कई वार करके मौत को गले लगा लिया। यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी इलाके से सामने आई है। हथौड़ी के हमले से घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह था मामला

पुलिस से जो जानकारी सामने आ रही है उसके तहत 60 क्वार्टर झुग्गी, पिपलानी निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया निजी वाहन चालक था। उसकी पहली पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी और उसके 5 बच्चे हैं। लक्ष्मण प्रसाद पत्नी की मौत के बाद से एक 42 वर्षीय महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। महिला अपने पति को छोड़कर अलग रह रही थी और घरों में काम करके अपना गुजारा कर रही थी।

यह थी घटना

जानकारी के तहत रविवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला काम के लिए चल पड़ी, तो वही लक्ष्मण हथौड़ा छिपाकर पीेछे से उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला सड़क पर गिर गई। आरोपी महिला पर हथौड़ी से कई वार किया। मौके पर मौजूद लोग जब उसे पकड़ने लगे तो वह जेब से चाकू निकाला और वह गला एवं पेट में चाकू मार लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनाका खिचा रहा वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *