यूट्यूब से सीखा लग्जरी गाड़ी चोरी का तरीका, यूपी, बिहार, बंगाल आदि राज्यों से उठाए एक सैकड़ा गाड़िया

यूपी। देश भर में अपना नेटवर्क फैला कर लग्जरी चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह को यूपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए गिरोह से पूछताछ के दौरान चोरी की एक सैकड़ा गाड़ियों के सबंध में जानकारी सामने आ रही है। यह गिरोह काफी समय से देश भर में सक्रिय है और टेक्नालॉजी का उपयोग करके बड़े ही शातिर तरीके से वाहन चोरी कर रहा था। चोरी के वाहनो का नंबर उल्ट फेर करके उसे बिक्री कर रहा था। पुलिस पकड़े गए गिरोह से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस अंतर राज्यी चोर गिरोह से अभी और बड़े खुलासे हो सकते है।

हाईटेक तरीके से उड़ा रहा था वाहन

यूपी के मेरठ-रायबरेली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य उत्तराखण्ड, यूपी, बिहार, बंगाल तक फैले हुए थे. चोर गिरोह के मास्टरमाइंड ने बताया कि चोरी करने का यह हाईटेक तरीका उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड प्रदीप सिंह है और उसका पुराना अपराधिक रिकार्ड भी रहा है।

डिमांड पर करवाता था चोरी

पूछताछ के दौरान सरगरना ने पुलिस को बताया कि गाड़ियों की डिमांड आने पर अपने साथियों से चोरी करवाता था. उसने बताया कि वे लोग एनसीआर और यूपी के कई इलाके में जाकर गाड़िया चोरी किया करते थे और उनके नम्बर बदल कर अन्य जगहों पर बेच दिया करते थे।

ऐसे निकाल रहे थें गाड़िया

मास्टर मांइड ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब पर गाड़ियों के लॉक तोड़ने का तरीका सीखा था। इतना ही नही उसके ईसीएम ( इंजन कंट्रोल मॉड्यूल ) को बदलने का तरीका भी सीखा था। उसने गाड़ियों की चोरी के दौरान उस ईसीएम सिस्टम को बदल कर अपना ईसीएम सिस्टम लगाते थे और उसे कंट्रोल करके बड़ी आसानी से गाड़ियां चोरी करके ले जाते थे, उनके द्वारा अधिकतर हाईटेक गाड़ियां चुराई जाती थीं और दूरदराज़ के इलाकों में बिक्री करते थें।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए लोगों में अनिल उर्फ अनीश, रिंकू उर्फ राहुल निवासी बुलंदशहर, जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू निवासी एटा, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू निवासी जनपद मऊ, अरविंद निवासी संत कबीर नगर, राकेश कुमार निवासी जुमई (बिहार) राजू सिंह उर्फ योगेश जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) नौशाद उर्फ फईम निवासी सिकंदरा थाना सतपुड़ा (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *