Lakshmi Education and Training Society, Rewa : स्लम एरिआ के बच्चों को शिक्षित-संस्कारवान बना रही अंकुर पाठशाला

Lakshmi Education and Training Society, Rewa : स्लम एरिआ के बच्चों को शिक्षित-संस्कारवान बना रही अंकुर पाठशाला रीवा। निराला नगर पीयम् आवास मे विगत 5 वर्षों से संचालित अंकुर पाठशाला में आज दिवाली डोनेशन कार्य क्रम के अवसर पर नगर के समाजसेवी जन एवं नगर निगम रीवा के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और कविता जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने बच्चों को मिठाइयाँ, पटाखे, कपड़े, खिलौने और अध्ययन सामग्री भेंट कर दिवाली की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में लक्ष्मी एजुकेशन एवं ट्रेनिग सोसाइटी द्वारा कला उत्सव 2025 में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य जनों का सम्मान एवं आभार किया गया।

डिप्टीकमीश्नर ने की सराहना

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रकाश द्विवेदी (डिप्टी कमिश्नर, नगर पालिक निगम रीवा), मनीषा पाठक (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), परमजीत सिंह डंग(भाजपा सह संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ), अपूर्वा जी,सलमान अंसारी , राजेश शर्मा , राजीव वर्मा , शाहिद अंसारी , प्रतुल मिश्र सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इनका रहा विशेष सहयोग

इस पुनीत पहल को सफल बनाने में अंकुर पाठशाला टीम रंजना श्रीवास्तव, प्रिया चतुर्वेदी,सोनाली श्रीवास्तव, अंशुमन गुप्त, शिवम गुप्त, एकता तिवारी, शिवानी, अंशिका, आकांक्षा तथा सभी सदस्यों एवं SBM टीम का विशेष सहयोग रहा।

अतिथियों का किया सम्मान व आभार

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास समाज में खुशियां बाँटने और बच्चों के जीवन में उजाला भरने का माध्यम बनते हैं। इन बच्चों को आप सभी का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहे तो यह बच्चे आगे समझ में अपना एक अलग पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा आयोजन में उपस्थित अतिथियों व सहयोगियों का सम्मान किया और ाभं ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *