Site icon SHABD SANCHI

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में Akashdeep Saigal की एंट्री, शो का…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Akashdeep Saigal's entry brings a big change to the story.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Akashdeep Saigal's entry brings a big change to the story.

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में हाल ही में एक बड़ा ट्वीट देखने को मिला है जहां Akashdeep Saigal की वापसी शो में हुई है अब वह अंश गुजराल के बेटे के रूप में शो में वापसी किए हैं। अब सीरियल में उनका इंवॉल्वमेंट कहानी को एक नया मोड़ लेने और दर्शकों की रुचि को और बढ़ाने के लिए ली गई है।

Akashdeep Saigal की नई भूमिका क्या हैं?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में Akashdeep Saigal पहले अंश गुजराल के किरदार में नजर आए थे जो कि शो के प्रमुख निगेटिव किरदारों में से एक था अब वह इस किरदार के बेटे के रूप में शो में वापसी कर चुके है। उनका नया किरदार परिवार की अगली पीढ़ी की कहानी को और भी आगे बढ़ाएगी अब देखना दिलचस्प होगा की कहानी में क्या ट्विस्ट आता है।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna बंगला डिमोलिशन पर मुमताज ने कहा वह सिर्फ घर नहीं था..बल्कि

कहानी में पुराने ट्रैक की वापसी फिर से

क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी शो के तहत पुराने ट्रैक को फिर से जोड़कर कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्मृति ईरानी द्वारा निभाया जाने वाला में किरदार तुलसी के किरदार को शो में दिखाया गया है कि इस नई एंट्री से सबसे ज्यादा प्रभावित यही किरदार होता है। नया किरदार अंश से जुड़ी यादव को फिर से तुलसी के सामने लाता है जिससे परिवार में संघर्ष और भी गहरा दिखता है। शो में तुलसी, अंश गुजराल के बेटे को देखकर डर जाती है और उसके सामने कुछ बोल नहीं पाती है।

दर्शकों का रिएक्शन और सवाल क्या है

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में इस ट्वीस्ट के आने के बाद ऑडियंस की मिली जुली रिएक्शन देखने को मिलीहै। कुछ ऑडियंस ने इस दिलचस्प बताया जबकि कुछ ने कास्टिंग को लेकर कहीं प्रकार के सवाल भी उठाए हैं। खास तौर पर उम्र के अंतर को लेकर चर्चाएं हुई है जिसे लेकर कई यूजर्स ने इसको अवास्तविक भी बताया है।

TRP और व्यूअरशिप पर क्या है असर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में इस आने वाले ट्विस्ट का उद्देश्य इस शो की टीआरपी को बढ़ाना था। पुराने लोकप्रिय किरदारों की वापसी करने से ऑडियंस का इंटरेस्ट फिर से शो में काफी बढ़ता हुआ नजर आएगा इसलिए शो में फिर से कुछ पुराने किरदारों की वापसी की गई है।

ये भी पढ़े: Rhea Chakraborty को राहत, court ने फ्रिज खाते अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मेकर्स की रणनीति और क्या है आगे की दिशा

शो की कहानी को नई दिशा देने के लिए मेकर्स ने कहा कि यह बदलाव लाना जरूरी था। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल अब पारिवारिक विरासत और नई पीढ़ी के टकराव पर केंद्रित सीरियल होने वाला है। आने वाले एपिसोड में इस किरदार से जुड़े कहीं और भी खुलासे होने वाले हैं जो की एक सस्पेंस है।

Exit mobile version