Kurukshetra Web Series Review: Netflix पर आज रिलीज हुई नई एनीमेटेड Web Series Kurukshetra ने महाभारत के महाकाव्य को एकदम नए अंदाज में पेश किया है। Anu Sikka द्वारा कंसेप्टुअलाइज्ड और Uzain Khana द्वारा लिखित-निर्देशित यह सीरीज, Hightech Animation के जादू से सजी हुई है, जो 18 दिनों के कुरुक्षेत्र युद्ध को 18 योद्धाओं के नजरिए से दिखाती है। पहले पार्ट के 9 एपिसोड्स रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #KurukshetraWebSeries ट्रेंड करने लगा है।
महाभारत वेब सीरीज में क्या खास है?
Kurukshetra महाभारत की उस महायुद्ध की कहानी है, जहां पांडवों और कौरवों के बीच भाईचारे की जंग लड़ी गई। लेकिन यहां फर्क यह है कि सीरीज हर योद्धा के आंतरिक संघर्ष, नैतिक दुविधाओं और भावनात्मक गहराई को एक्सप्लोर करती है। अर्जुन, द्रौपदी, भीष्म पितामह जैसे किरदारों को एनीमे-इंस्पायर्ड विजुअल्स के साथ दिखाया गया है, जो भारतीय माइथोलॉजी को जापानी एनीमे स्टाइल से जोड़ता है। क्रिटिक्स ने इसे “Visually Rich and Morally Layered” बताया है। पहला पार्ट Character arcs और Philosophical groundwork सेट करता है, जो दूसरे पार्ट के लिए उत्सुकता जगाता है। फर्स्टपोस्ट ने इसे “Grandiose and Imaginative” करार दिया, खासतौर पर एनिमेशन क्वालिटी की तारीफ की। “नेटफ्लिक्स का यह पहला Indian Mythological Anime, जो दर्शकों को महाभारत के इमोशनल और एथिकल कॉम्प्लेक्सिटी में डुबो देता है।” वॉइस एक्टर्स की चॉइस भी परफेक्ट बताई गई, जो किरदारों की मोटिवेशन्स को जस्टिफाई करती है।
महाभारत वेब सीरीज कास्ट और क्रू
Kurukshetra Series में विनोद शर्मा, साहिल वैद, सौम्या दान और अन्नमाया वर्मा जैसे वॉइस एक्टर्स हैं। काऊशिक गांगुली सीरीज डायरेक्टर हैं। यह नेटफ्लिक्स का महावतार नरसिंह के बाद दूसरा बड़ा एनीमेटेड प्रोजेक्ट है।अगर आप माइथोलॉजी लवर्स हैं या एनीमे फैन, तो कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) मिस न करें क्यूंकि इसके देखने के बाद आपसे इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार काने मुश्किल हो जायेगा।
