खजुराहो के रिसॉर्ट में खाना खाने से 4 लोगो की मौत, 5 लोग बीमार, जीतू पटवारी ने लिखा…

खजुराहो रिसॉर्ट फूड पॉइजनिंग हादसे की तस्वीर

छतरपुर। एमपी छतरपुर के खजुराहो से एक बड़ी घटना सामने आ रही हैं। यह के गौतमा होटल में खाना खाने से 9 कर्मचारी बीमार हो गए। जिनमें सें 4 लोगो की मौत हो गई है, जबकि 5 कर्मचारियों की हालात गंभीर होने के कारण उन्हे ग्वालियर रेफर किया गया है। डॉक्टरो के द्वारा फूड पॉइजनिंग के लक्षण बताए जा रहे हैं।

बेल्जियम में रहता है होटल मालिक

जिस रिसॉर्ट में 9 कर्मचारियों की खाना खाने से तबियत बिगड़ गई और 4 लोगो की मौत हुई है उस रिसॉर्ट का मालिक विनोद कुमार गौतम बेल्जियम में रहता हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतक परिवार को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रशासन ने रिसॉर्ट सील कर दिया है।

पटवारी ने खजुराहो कैबिनेट को लिया आड़े हाथो

एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- जिस खजुराहो में कैबिनेट, उसी जिले में 4 मौत हो गईं, लेकिन सत्ता के महलों में बैठे मंत्री मौन हैं। 9 पीड़ित अस्पताल पहुंचाए गए, किंतु निर्लज्जता से भरी हुई निर्मम सरकारी कुर्सियां, उसी इलाके में सरकारी खर्चे पर मौज करती रहीं।

सड़क पर बैठे परिजन

होटल में कर्मचारियों की हुई मौत और बीमार हुए लोगो के परिजन एवं ओबीसी महासभा ने खजुराहो बमीठा रोड के फौजदार चौक पर चक्का जाम कर दिया है और स्थिति बिगड़ती हुई नजर आ रही है, ज्ञात हो कि जिस सड़क पर बैठ कर परिवार के लोग जाम लगाए हुए थें, वहां से आला अधिकारी और मंत्री गुजरने रहे थें। मृतकों के परिवार जनों की मांग है कि होटल संचालक पर एफआईआर दर्ज किया जाए तथा मृतक परिवारों को 1-1 करोड़ की सहायता राशि दी जाए।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *