सिया गोयल की Google History ने खोला बड़ा राज!

Ketan Agarwal Murder Case Latest Update: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) मर्डर केस की जाँच जैसे जैसे आगे बढ़ गई है वैसे वैसे नए और हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने हाल ही में खुलाया किया है कि आरोपी सिया गोयल (Siya Goel) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) ने गूगल में लोहगढ़ किले (Lohagad Fort Crime Scene Recreate) के डेथ पॉइंट्स सर्च किए थे और इंटरनेट से ही उन डेथ पॉइंट तक पहुंचने के रास्ते को खोजा था.

इन दोनों ने अपने फोन में ‘डेथ पॉइंट और जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो’ जैसे सवाल सर्च किए। पकड़े जाने पर पुलिस के सवालों के क्या जवाब देने हैं, यह भी खोजा। कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करना है, यह भी सर्च किया था।

इस बीच मामले की जाँच कर रही पुणे पुलिस की एक टीम रविवार की सुबह 6:30 बजे घटना का सीन रिक्रिएट करने के लिए लोहगढ़ किले में गई. दोनों आरोपियों को भी क्राइम सीन में ले जाया गया. करीब ढाई घंटे तक किले के ऊपर जाँच चलती रही जिसकी जानकारी पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने दी. DGP गगन तोंपे ने भी बताया कि पुलिस ने किले की दिवार में डमी रखकर उसे खाई में गिरा कर भी देखा।

इधर आरोपी सिया गोयल के वकील ने कहा कि हिरासत या पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी का किया गया कोई भी कबूलनामा क्रिमिनल लॉ में मान्य सबूत नहीं माना जा सकता।

दूसरे आरोपी चेतन चौधरी के पिता का बयान आया है जिसमे वह कह रहे हैं कि हम तो सिया के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे. जब ये घटना हुई है तब चेतन दूर खड़ा था और पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि चेतन को को छोड़ दिया जाएगा

क्राइम सीन रीक्रिएट करने से पहले शनिवार को पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता और भाई से भी करीब 12 घंटे पूछताछ की है. पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की बाइक जब्त की है, जिससे वह लोहगढ़ किला पहुंचा था। इसके अलावा चेतन की हुडी, हेडफोन और अन्य सामान जब्त किया है। सभी की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

सिया और चेतन का नया वीडियो सामने आया। इसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वहीं, पुलिस की पूछताछ में सिया के भाई साहिल ने खुलासा किया कि सिया-चेतन की मुलाकात क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद एक दोस्त के घर दिवाली की पूजा में भी दोनों मिले थे। साहिल भी चेतन को जानता है।

वही बीते अग्रवाल परिवार ने केतन को श्रद्धांजलि देने के लिए पिंपरी-चिंचवाड़ में परिवार और सोसाइटी के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. अब सभी की निगाहें पुलिस की जाँच और चार्टशीट पर टिकी हैं क्योंकि यही तय करेगी कि जांच एजेंसी के पास आरोपियों के खिलाफ कितने मजबूत सबूत हैं। अगर पुलिस वैज्ञानिक और डिजिटल एविडेंस की मजबूत कड़ी अदालत के सामने पेश करने में सफल रहती है, तो यह केस एक अहम मुकाम पर पहुंच सकता है। वहीं केतन अग्रवाल के परिवार को अब इंसाफ का इंतजार है, जबकि पूरे देश की नजर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के अगले बड़े खुलासे पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *