Kartik Aaryan Ananya Pandey New Trailer: बॉलीवुड की रंगीन गलियों में एक बार फिर से प्यार की दस्तक सुनाई दे रही है। जी हां, काफी लंबे अरसे के बाद एक रोमांटिक लव स्टोरी रिलीज होने वाली है। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ मूवी की। इस मूवी का टाइटल जितना बड़ा है उतना ही धांसू इसका पोस्टर रिलीज हुआ है। बता दें AI जेनरेटेड मोशन पोस्टर जैसे ही रिलीज हुआ इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया पहली बार मेन स्ट्रीम रोमांटिक फिल्म की दुनिया में AI टेक्नोलॉजी ड्रिवन पोस्टर रिलीज किया गया है जो वर्तमान में चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘Tu meri main tera main tera tu meri’ AI मोशन पोस्टर ने मचाया तहलका
बता दे अब तक बॉलीवुड में एक्शन थ्रिलर मूवी में ही इस प्रकार के टेक्नोलॉजी ड्रिवन स्टाइल का इस्तेमाल किया गया है। परंतु किसी रोमांटिक लव स्टोरी में ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना वह भी पासपोर्ट में छुपे किसिंग सीन के साथ यह मूवी की नई और ताजा कॉन्सेप्ट की झलक देता है। लंबे समय से दर्शकों को एक रोमांटिक मूवी का इंतजार था और अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह मूवी शायद दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरे।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का रोमान्स पड़ेगा सब पर भारी
इस मूवी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे रे और रूमी का किरदार निभाने वाले हैं। यह मूवी पूरी तरह से यूरोप और भारत के राजस्थान में शूट की गई है जो की मूवी में कई प्रकार के ट्रैवल डेस्टिनेशन और खूबसूरत लोकेशन दिखाने वाली है। साथ ही इस मूवी की कहानी में लंबे अरसे के बाद प्यार के लिए संघर्ष, आजादी और टूटे-फूटे रिश्तो को जोड़ने की ताकत के बारे में दिखाया जाएगा। हालांकि अभी तक स्टोरी को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई परंतु इतना स्पष्ट है कि यह एक प्योर रोमांटिक लव स्टोरी होने वाली है जो फुल बैंग ऑन एंटरटेनर होगी।
और पढ़ें: तुम्बाड़ वाले डायरेक्टर अनिल राही ला रहे हैं मायासभा
बात करें इस मूवी के रिलीज की तो पहले यह मूवी फरवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी। परंतु अब इसे समय से पहले रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। मतलब यह मूवी अब 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इस मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, टीकू तलसानिया जैसे अनुभवी कलाकार काम कर रहे हैं। मूवी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है जिसका निर्देशन समीर विधवान्स कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह केमिस्ट्री फैंस को कैसे उत्साहित करती है और क्या यह मूवी 2025-26 की एक यादगार रोमांटिक एंटरटेनर बन पाएगी।



