कपिल देव ने जेल में बंद इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- दोस्त के लिए…

kapil- imran

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पुराने क्रिकेट साथी इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाई है। कपिल ने कहा कि वह उस दोस्त का साथ देना चाहते हैं, जिसके साथ उन्होंने क्रिकेट खेला है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की चुप्पी पर क्या बोले कपिल?

इमरान खान के समर्थन में आवाज नहीं उठाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों को लेकर भी कपिल देव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह वहां के खिलाड़ियों को इसके लिए दोषी नहीं ठहरा सकते, क्योंकि उन्हें वहीं रहना है और वहां के हालात का सामना करना है।

कपिल ने कहा कि वह बाहर से स्थिति को देख रहे हैं और इंसानियत के नाते इमरान को जरूरी सुविधाएं और बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

बोले- इमरान को मिलना चाहिए अच्छा इलाज

कपिल देव ने कहा कि इमरान सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दुनिया के जाने-माने क्रिकेटर भी रहे हैं। ऐसे में उन्हें एक कैदी के तौर पर भी जरूरी मेडिकल सुविधाएं और बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि उनकी मांग किसी राजनीतिक पक्ष के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत के आधार पर है।

6 महीने में इमरान के समर्थन में दूसरा पत्र

इमरान खान के समर्थन में पिछले छह महीनों में यह दूसरा पत्र सामने आया है। इससे पहले फरवरी में 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।

इमरान के परिवार की ओर से उनकी आंख की रोशनी को लेकर भी चिंता जताई गई थी। उस समय परिवार से मिलने देने और जरूरी मेडिकल मदद उपलब्ध कराने की मांग भी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *