Kangana Ranaut और बाबा रामदेव के बीच बयान बाजी अब और तीखी हो गई है। दरअसल आज की जनरेशन के युवाओं को लेकर कंगना की टिप्पणी पर रामदेव की रिएक्शन के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया है। उन्होंने अपने पर्सनल जीवन और चरित्र को लेकर दी गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई है।

बाबा रामदेव ने कंगना रनौत पर टिप्प्णी क्यों की ?
Kangana Ranaut और बाबा रामदेव के विवाद, कंगना की आज की युवा जेनरेशन और प्रदर्शन कार्यों को लेकर दी गई टिप्पणी से ही शुरू हुआ है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ युवा महिलाओं और प्रदर्शन से जुड़े लोगों को जेनरेशन गटर कहा था। बाद में उन्होंने स्पष्ट बताया कि उनका निशाना युवा जेनरेशन नहीं है बल्कि प्रदर्शन के दौरान कुछ आपत्तिजनक व्यवहार करने वाले लोग थे। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि पूरे जनरेशन को इस आधार पर नहीं रखना चाहिए। इस बयान पर ही बाबा रामदेव ने कंगना को मानसिक रूप से पीड़ित बताया है।
ये भी पढ़े : Kaun Banega Crorepati के मंच पर अमिताभ बच्चन का मज़ेदार खुलासा, सुनकर हंसी से लोटपोट हुए मेहमान
आखिर बाबा रामदेव ने कंगन को क्या कहा?
कंगना रनौत के इस बयान पर बाबा रामदेव ने आलोचना करते हुए उनके बयान को पूरी तरह गलत बताया उन्होंने कंगना की योग्यता और उनके पुराने जीवन को लेकर भी बड़े सवाल उठाए हैं और उन्होंने कंगना के इस बयान को बिगड़े दिमाग की निशानी बताया है, मतलब उम्र हो जाने पर दिमाग खराब हो गया है।
ये भी पढ़े: KBC 18: अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों दिलीप कुमार से जुड़ा है सिनेमा का इतिहास
अब कंगना ने दिया करारा जवाब
बाबा रामदेव की स्टेफनी के बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया उन्होंने कहा कि रामदेव को उनकी जवानी या पर्सनल जिंदगी को लेकर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। कंगना नहीं यह भी कहा कि उन्हें उनके चरित्र पर सवाल उठाने या चरित्र का पाठ पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है। कंगना रनौत ने अपने जवाब में पतंजलि से जुड़े पुराने सुप्रीम कोर्ट के मामले को भी बताया 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कार्यवाही बंद की थी जब दोनों की तरफ से बिना शर्त माफी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया गया था।




