Kalyan Banerjee Ultimatum To Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल (West Bengal Politics) की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress – TMC) का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद (TMC MP) कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee Ultimatum Mamata Banerjee) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने बड़ा अल्टीमेटम रख दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ममता को तय करना होगा कि वे उनके साथ हैं या फिर अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के साथ।
इसी बीच टीएमसी (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) प्रकाश चिक बड़ाईक (Prakash Chik Baraik) ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा (Prakash Chik Baraik Resignation) दे दिया है। पिछले चार दिनों में यह तीसरा राज्यसभा इस्तीफा है।
फर्जी हस्ताक्षर विवाद से बढ़ी नाराजगी
कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) ने कहा कि कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले (TMC Fake Signature Controversy) में उन्हें बिना जानकारी दिए वकीलों की टीम से हटा दिया गया। उन्होंने इसे अपना अपमान बताया।
उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते और उनके नेतृत्व में पार्टी कमजोर हुई है।
TMC में टूट का दावा
बागी सांसद (TMC Rebel MP) काकोली घोष (Kakoli Ghosh) पहले दावा कर चुकी हैं कि टीएमसी के 28 में से 20 लोकसभा सांसद अलग गुट के संपर्क में हैं। वहीं पार्टी के 80 में से 58 विधायक भी अलग गुट का समर्थन कर रहे हैं।




