रीवा में बजट पर बोले जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला

रीवा। रीवा में कांग्रेस पार्टी की संभागीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत सरकार के इस बजट में मध्यप्रदेश को कुछ भी नहीं मिला। जो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बडे़ शहर बनाने के वादे किए गए थे, आज उनके हालात बद से बदतर होने लगे हैं।

शिक्षा पर देश भर में आंदोलन

जीतू पटवारी ने कहा कि आज देश में हालात ये हो गए है कि शिक्षा का आंदोलन पूरे देश में चल रहा है। यूनिवर्सिटी में रोजगार की बात हुई, स्वास्थ्य, शिक्षा की बात हुई। रोजगार में पारदर्शिता की बात हुई। पेपरों में धांधली को रोकने की बात हुई। दो करोड़ नौकरियों की आवाज उठने लगी तो मोदी जी ने छात्रों में वैमनस्यता कैसे फैले उसकी तैयारी शुरु कर दिए।

सरकार फैला रही भेदभाव

जीतू पटवारी ने कहा कि ये जो सोच है, वो लगातार हिन्दू-मुसलमान, जाति-पांति और भेदभाव कैसे हो, इसकी बात करती है। बजट में शिक्षा स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं हैं। छोटे उद्योगों एमएसएमई के लिए इतना कम बजट रखा है। जिससे लगता है कि मोदी जी हम दो हमारे दो की सरकार चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *