बिहार में युवतियों का सड़क पर चलना मुश्किल, जमुई के बाद समस्तीपुर में मनचलों ने कर दिया कांड

बिहार। बिहार में युवतियों के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। घटित घटनाओं के वीडियों वायरल हो रहे है। जिसमें देखा जा रहा है कि मनचलें किस तरह से युवतियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसी ही एक समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव से सामने आ रही है। यहां युवती से कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। वीडियों सामने आते ही पुलिस अधिकारी समय गंवाए बिना मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दिए है। होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

दोस्त के साथ जा रही थी युवती

जो खबरें आ रही है उसके अनुसार, युवती अपने एक परिचित युवक के साथ बांध के पास रुकी थी और तस्वीरें ले रही थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया, युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे भगा दिया और युवती के साथ अभद्रता व बदसलूकी किए है।

पुलिस कार्रवाई में जुटी

समस्तीपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कर्पूरीग्राम थाने में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर कर्पूरीग्राम समेत पांच थानों की पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी बताए जा रहे विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अवधेश पासवान, रामबाबू साहनी, छोटू पासवान और वार्ड सदस्य दिलीप राम को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, तो वही पुलिस मामले की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच में जुटी है।

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

ज्ञात हो कि बिहार में इस तरह की घटनाओं से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे है, क्योकि तीन दिन पूर्व ही बिहार के जमुई में इसी तरह मनचालों का एक युवती के साथ अभ्रदता एवं उसे गलत तरीके से टच करने का मामला सामने आया था और अब समस्तीपुर से सामने आए इस वायरल वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच अब वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की भूमिका, घटना की पूरी परिस्थितियों और आरोपितों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड पर केंद्रित है। पुलिस के आधिकारिक बयान और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *