Infosys Q4 Results: कंपनी ने अपने फाइनेंशियल ईयर 2025 से 26 की चौथी तिमाही में काफी मजबूत प्रदर्शन हासिल किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21% से बढ़कर 8501 करोड रुपए तक रहा जबकि राजस्व में करीब 13% की वृद्धि देखी गई है। बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन और लागत नियंत्रण के कारण यह बढ़त देखने को मिली है हालांकि भविष्य में इसके ग्रोथ आउटलुक से निवेश करने वाले लोगों ने अपना एक सतर्क रुख अपनाया है।
मजबूत प्रदर्शन के साथ Infosys Q4 Results में बढ़त मिली
इंफोसिस Q4 रिजल्ट के अनुसार कंपनी का राजस्व लगभग 46400 करोड रुपए तक पहुंच गया है जो पिछले साल की समान तिमाही के रूप में अधिकहै। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से डिजिटल सेवाओं और क्लाउड से जुड़े प्रोजेक्ट की मांग के कारण देखी गईहै। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹25 प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है जो मजबूत कैश फ्लो के बारे में बताता है।
ये भी पढ़े: Q4 Results: HCL Tech का फीका ग्रोथ, Nestle India आगे और Tata Elxsi…
मार्जिन सुधार और लागत नियंत्रण बने इसके प्रमुख कारण
बाजार की निवेशकों के अनुसार इस तिमाही में मुनाफे में उछाल का मुख्य कारण बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन और लागत नियंत्रण बताया जा रहा है। कंपनी ने कर्मचारी लागत और अन्य ऑपरेशनल खर्चों को संतुलित रखते हुए प्रॉफिटेबिलिटी को मजबूत कियाहै। इसके अलावा हाई वैल्यू डील्स और एंटरप्राइजेज क्लाइंट्स स्थिर आय से भी कंपनी के प्रदर्शन को सपोर्ट मिल सकता है।
कमजोर ग्रोथ गाइडेंस ने बढ़ाई इसकी चिंता
हालांकि इंफोसिस Q4 रिजल्ट मजबूत दिख रहे हैं लेकिन कंपनी के भविष्य की गाइडेंस ने बाजार को निराश किया हुआ है कंपनी के ऑफिशियल बयान में बताया गया है कि अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए राजस्वृद्धि अनुमान लगभग 1.5% से 3.5% के बीच ही रहेगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार या धीमी ग्रोथ वैश्विक आर्थिक अनिश्चित और क्लाइंट्स द्वारा आईटी खर्चे में सतर्कता के कारण देखी गईहै।
क्या है निवेशकों और बाजार पर असर
मजबूत नतीजे होने के बावजूद बाजार का रिएक्शन मिला-जुला मिल रहा है निवेश करने वाले लोगों ने वर्तमान प्रदर्शन की सराहना की है लेकिन कमजोर आउटलुक के कारण शेयर पर दबाव देखने को मिलाहै। आईटी सेक्टर में पहले से मौजूद अनिश्चित खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण बदलते खर्च पैटर्न भी निवेश करने वाले लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली में बिजली का झटका तय, APTEL आदेश के बाद टैरिफ बढ़ने के संकेत
क्या है आगे का आउटलुक, सतर्कता जरूरी
Infosys Q4 Results के अनुसार हमें यह संकेत मिलता है कि कंपनी वर्तमान में मजबूत स्थिति में है लेकिन भविष्य की ग्रोथ सीमित दिख सकती है ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार निकट भविष्य में आईटी सेक्टर में स्थित लेकिन धीमी वृद्धि की संभावनाएं हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि या आर्टिकल केवल आपकी सूचना के उद्देश्य से इसको निवेश के रूप में नहीं ले।

