Indian Express के Screen में धुरंधर को 14 अवार्ड! फिर भी पूरी कास्ट ने Boycott कर दिया

Indian Express Dhurandhar Controversy: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 1 और 2 का क्रेज खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहा है. सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोग इस फिल्म को देखने के बाद धुरंधर पगलू बन गए हैं. हाल ही में Indian Express ने Screen Awards आयोजित किया जिसमे धुरंधर 1 को टोटल 14 अवार्ड्स मिले लेकिन हैरानी की बात ये रही कि न तो ये अवार्ड्स लेने के लिए आदित्य धर गए न रणवीर सिंह और न ही धुरंधर का कोई भी कलाकार।

स्क्रीन अवार्ड्स में धुरंधर को कितने अवार्ड मिले

How many awards did Dhurandhar get in Screen Awards:

  • Best Director: आदित्य धर
  • Best Actor: रणवीर सिंह
  • Best Supporting Actor: अक्षय खन्ना
  • Best Cinematography
  • Best Editing
  • Best Sound Design
  • Best Background Score
  • Best Production Design
  • Best Costume Design
  • Best Hair & Make-up
  • Best Action
  • Best Choreography
  • Best Dialogue: आदित्य धर
  • Best Story/Screenplay

इतने सारे अवार्ड्स लेने के लिए धुरंधर का एक बंदा इस अवार्ड को लेने के लिए नहीं पहुंचा। धुरंधर टीम की जगह नीता अंबानी ने इन अवार्ड्स को स्वीकार किया।

धुरंधर टीम ने स्क्रीन अवार्ड्स का बॉयकॉट क्यों किया?

Why did the Dhurandhar team boycott the Screen Awards: दरअसल धुरंधर टीम का स्क्रीन अवार्ड्स में न जाना एक नई कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म देता है. सोशल मीडिया में लोग दावा कर रहे हैं कि धुरंधर की टीम ने जानबूझकर इस अवार्ड सेरेमनी का बॉयकॉट किया है.

कहा जा रहा है कि Aditya Dhar समेत धुरंधर की कास्ट और क्रू ने इस लिए इस अवार्ड सेरेमनी का बहिष्कर किया क्योंकी इसका आयोजन Indian Express ने किया था. पत्रकार सौरभ शाह ने X में पोस्ट करते हुए लिखा:

इंडियन एक्सप्रेस पिछले 60 वर्षों से 'स्क्रीन' नाम से एक फिल्म साप्ताहिक प्रकाशित करता आ रहा है। उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कारों की तरह 'स्क्रीन' पुरस्कार भी शुरू किए हैं।
2025 स्क्रीन पुरस्कार समारोह कल हुआ। इसमें धुरंधर फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आदि सहित 14 पुरस्कार दिए गए (सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार होमबाउंड को मिला, जिसे किसी ने नहीं देखा)


हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस ने धुरंधर की दोनों फिल्मों की जमकर आलोचना की और पहले भाग को 2.5 स्टार और दूसरे भाग को 1 स्टार दिया।
आज के इंडियन एक्सप्रेस के पहले पृष्ठ पर पुरस्कार समारोह की बड़ी तस्वीर छपी है। तस्वीर में धुरंधर टीम का कोई भी सदस्य मंच पर नजर नहीं आ रहा है।


टीम का एक भी सदस्य समारोह में शामिल नहीं हुआ। पूर्ण बहिष्कार। उन्हें बधाई।
मुझे उम्मीद है कि वे राष्ट्रीय पुरस्कारों को छोड़कर किसी भी पुरस्कार समारोह में नहीं जाएंगे।


समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस, नीता अंबानी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। धुरंधर टीम द्वारा किया गया बहिष्कार मुख्यधारा मीडिया के पारिस्थितिकी तंत्र पर एक करारा तमाचा है और बॉलीवुड के लयारी गिरोह के लिए एक करारा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *