टी-20 वर्ल्ड कप। टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला इन दिनों अपने चरमपर है। भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई पहुंच गई है। यहां भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को मुकाबला होगा। इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों को पूरी सूझबूझ के साथ खेलना होगा, क्योकि दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए अगले दोनों मैच जीतना अहम हो गया है, ज्ञात हो कि सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजरें अब दोनों मुकाबले जीतने पर हैं।

हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी पहुची
चेन्नई पहुची भारतीय क्रिकेट टीम में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी चेन्नई पहुंची हैं। यह पहला मौका नहीं है जब हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सफर कर रहे हैं। कोलंबों में खेल गए मैच के दौरान भी माहिका शर्मा हार्दिक के साथ नजर आई थी।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की स्थित
भारत के सुपर 8 मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में मैच खेला गया था। तो वही भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी-शाम 7 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में मैच खेला जाएगा, जबकि भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को शाम 7 बजे से ईडन गार्डन्स, कोलकाता में मैच खेला जाएगा।
4 मार्च से सेमीफाइनल
तय खेल के तहत सेमीफाइनल का पहला मुकाबला – 4 मार्च को शाम 7 बजे कोलकाता के कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला 5 मार्च को शाम 7 बजे से मुंबई होगा, तो वही टी-20 वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होने जा रहा है। खेल प्रेमियों को इस टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अच्छा उत्साह है।
