India Vs Pakistan आज! हाथ मिलाएंगी टीम इंडिया?

IND Vs PAK Match: टी 20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) में आज सबसे रोमांचक मैच होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा ये मैच न सिर्फ भावनाओं से जुड़ा है बल्कि भारत की 140 करोड़ की आबादी वाले देश का स्वाभिमान बन गया है. श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे INDIA Vs Pakistan का मैच, वर्ल्ड कप फ़ाइनल से ज्यादा देखे जाने वाला साबित होगा। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि टीम इंडिया के खिलाडी पाकिस्तानियों से हाथ मिलाएंगे (India Vs Pakistan Handshake) या नहीं? क्योंकी पाकिस्तान ने ICC के सामने यही शर्त रखी थी कि टीम इंडिया को पाकिस्तानी खिलाडियों के साथ हाथ मिलाना पड़ेगा।

T20 WC 2026 कप में टीम India के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। इंडिया ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है।

India Vs Pakistan के बीच T20 WC कप में अब तक 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में Pakistan को जीत मिली। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत ही आगे है। दोनों ने ओवरऑल 16 टी-20 खेले, 13 में भारत और सिर्फ 3 में पाकिस्तान को जीत मिली।

भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है।

क्या पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया?

इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि Team India के खिलाड़ी Pakistani Team से हाथ मिलाते हैं या नहीं? पिछले साल सितंबर में दुबई में Asia Cup 2025 के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी (Pahalgam Attack) हमले के विरोध में लिया गया था। फिर एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। उसके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *