Hepatitis: भारत सरकार ने साल 2030 तक वायरल हेपिटाइटिस को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इसी दिशा में सरकार के द्वारा मुक्त इलाज जांच और जागरूकता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों की समय पर पहचान करके उनका इलाज सुनिश्चित करना है।

Hepatitis Elimination मिशन के तहत सरकार की नई तैयारी हुई शुरू
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के द्द्वारा देश भर में जांच और इलाज की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब जिला अस्पताल के साथ कई सारे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी Hepatitis B और Hepatitis C की जांच और इलाज की सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का ऐसा लक्ष्य है कि कोई भी मरीज केवल जानकारी या सुविधा के अभाव से इलाज की व्यवस्था से वंचित न रह पाए।
ये भी पढ़े: महिलाओं में Asthma क्यों बन जाता है ज्यादा गंभीर? जानिए कारण…
Hepatitis Elimination के लिए मुफ्त जांच और इलाज पर जोर दिया गया है
सरकार इनफेक्टेड मरीजों को मुफ्त इलाज और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करा रही हैं इसके साथ ही लोगों को समय पर स्क्रीनिंग करने के लिए सरकार के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि हेपेटाइटिस की समय पर पहचान हो जाने से बीमारी को गंभीर होने से काफी हद तक रोका जा सकता है और लीवर से जुड़ी रिस्क का खतरा भी कम हो जाता है।
हेपेटाइटिस क्यों है सबके लिए चिंता का विषय?
Hepatitis एक तरह का वायरल संक्रमण होता है जो मुख्य रूप से लीवर को प्रभावित करता है कई मामलों में शुरुआती चरण में इसके कोई स्पष्ट लक्षण तो नहीं दिखाई देते हैं इसलिए इसको अक्सर साइलेंट डिजीज भी कहा जाता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं होता है तो यह लिवर सिरोसिस, लीवर फेलियर और लीवर कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों का कारण भी हो जाता है। इसलिए नियमित चार्ज और समय पर उपचार बेहद जरूरी हो जाता है।
2030 का लक्ष्य कितना महत्वपूर्ण होता है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक वायरल हेपिटाइटिस को सार्वजनिक स्वास्थ्य के बड़े खतरे के रूप में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है भारत भी इसी वैश्विक लक्ष्य के अनुसार काम कर रहा है। इसके लिए संक्रमण की जल्द से जल्द पहचान इलाज की आसान उपलब्धता सुरक्षित ब्लड चढ़ाने की व्यवस्था होना संक्रमण नियंत्रण और हेपेटाइटिस के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े:WHO Cancer Report: दुनिया की 92% आबादी किसी न किसी रूप में प्रभावित…
इसपर आम लोगों को क्या करना चाहिए?
अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक कमजोरी पी लिया भूख कम लगा या लीवर से जुड़ी परेशानियां महसूस होती है तो डॉक्टर की सलाह अनुसार उसे जांच करानी चाहिए। हेपेटाइटिस से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय होता है साथ ही केवल सुरक्षित ब्लू स्वच्छ sui और डॉक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन इस इन्फेक्शन के खतरों को काफी हद तक कम कर देता है।




