LPG यूजर्स ध्यान दे, May से बदल जाएगा Gas Cylinder Booking का नियम…

Indane LPG: Preparations for change in Gas Cylinder Booking Rules from May

LPG Gas Cylinder Booking Rules मैं आने वाले समय में संभावित बदलाव देखे जा सकते हैं हाल ही में सिलेंडर की कीमतों में ₹50 से लेकर 60 रुपए तक की बढ़ोतरी और वैश्विक सप्लाई दबाव होने के कारण तेल कंपनियां बुकिंग अंतराल ओटीपी आधारित डिलीवरी और डिजिटल सिस्टम को और भी सख्त करनेवाली है। इसका असर हमारे देश भारत में करोड़ों उपभोक्ताओं पर देखने को मिल सकता है।

Indane LPG: Preparations for change in Gas Cylinder Booking Rules from May

LPG Booking सिस्टम में क्या है संभावित बदलाव

तेल विपणन कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation (Indane), Bharat Petroleum (Bharat Gas) और Hindustan Petroleum (HP Gas) LPG Booking के प्रक्रिया में बदलाव के लिए विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार में से बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को ज्यादा ही आसान और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ कदम उठाए जाने वाले हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है लेकिन इन बदलाव को फिलहाल संभावित तरीके से माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: यदि आप भी Credit Card से निकालते हैं कैश! तो लग सकती है चपत?

Lpg की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक कारण

हाल ही के महीना में एलपीजी के सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखा गया है बाजार की रिपोर्ट के अनुसार 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 50 से 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता भू राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई पर दबाव बताया जा रहा है। इससे एलजी की लागत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है जिसका असर सीधे उपभोक्ता लागत पर देखने को मिल रहा है।

LPG Booking अंतराल में बदलाव की संभावना हो सकती है

अभी वर्तमान में एलपीजी बुकिंग के लिए शहरी क्षेत्र में लगभग 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 45 दिन का अंतराल लागू है। जानकारी के अनुसार इस अंतराल को और भी सख्त किया जा सकता है। इसका उद्देश्य अत्यधिक खपत और संभावित दुरुपयोग को नियंत्रित करना है हालांकि इससे अधिक गैस उपयोग करने वाले परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अब OTP आधारित डिलीवरी होगी सख्त

एलपीजी बुकिंग प्रक्रिया में ओटीपी सिस्टम पहले से लागू था लेकिन इसे पूरी तरह से जरूरी बनाने की तैयारी अब की जा रही है। अब बिना ओटीपी के किसी भी व्यक्ति को गैस नहीं मिल पाएगा। कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार ओटीपी आधारित गैस डिलीवरी से फर्जी डिलीवरी और सब्सिडी लीकेज को रोका जा सकता है। डिलीवरी के समय उपभोक्ता को ओटीपी देना होगा, अन्यथा उनको सिलेंडर नहीं मिलेगा। ये कदम सिलेंडर देने में पारदर्शिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।

डिजिटल LPG Booking पर बढ़ेगा अब जोर

सरकार और कंपनियां एलपीजी बुकिंग को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की दिशा में आगे बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 90 से 95% तक की बुकिंग अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे मोबाइल एप, एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए हो रही है। डिजिटल सिस्टम से प्रक्रिया तेज और ट्रैकिंग आसान होती है लेकिन ग्रामीण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह चुनौती पूर्ण होने वालाहै।

ये भी पढ़े: Delhivery Share में आएगी तूफानी तेजी, ब्रोकरेज ने दी 27% अपसाइड Buy रेटिंग

इससे निवेशकों और उपभोक्ताओं पर असर

बाजार विश्लेषकों के अनुसार एलपीजी बुकिंग सिस्टम में बदलाव होने से तेल कंपनियों की ऑपरेशनल दक्षता बढ़ सकती है। वहीं उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ेगी जिससे नियम सख्त होने से सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सभी बदलाव अभी केवल संभावित है अंतिम निर्णय कंपनी की ऑफिशियल घोषणा के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *