Delhivery Share में आएगी तूफानी तेजी, ब्रोकरेज ने दी 27% अपसाइड Buy रेटिंग

Delhivery Share: Brokerage gives 'Buy' rating with 27% upside

लॉजिस्टिक कंपनी Delhivery Ltd के Delhivery Share में ब्रोकरेज की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद तेजी से उम्मीद देखी गई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस में स्टॉक पर बाय रेटिंग देते हुए करीब 27 प्रतिशत तक की संभावित बढ़त का अनुमान लगाया है। यह अपडेट हाल ही में जारी की जाने वाली रिपोर्ट के बाद देखने को मिला है जिससे निवेश करने वाले लोगों का ध्यान इस शेयर पर गया है।

Delhivery Share: Brokerage gives 'Buy' rating with 27% upside

इससे कंपनी के प्रदर्शन पर नजर

स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार हाल ही के महीना में Delhivery Share ने मार्केट में अपना एक स्थिर प्रदर्शन दिखाया है कंपनी का बिजनेस मुख्य रूप से ई-कॉमर्स और सप्लाई चैन लॉजिस्टिक्स पर आधारित है जो कि पूरे भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स सेक्टर से जुड़ा हुआ है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार कंपनी की एक्सप्रेस पार्सल और पार्ट ट्रक लोड सेगमेंट में वॉल्यूम ग्रोथ लगातार बनी हुई दिखाई दे रही है जिससे राजस्व में सुधार देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े: RBI का बड़ा एक्शन, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द नियम तोड़ने पर..

क्या है बढ़त के प्रमुख कारण

बाजार की ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार Delhivery Share में संभावित तेजी के पीछे कई फैक्टर मौजूद है। ई-कमर्स इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ होना, कंपनी का बड़े लेवल पर लॉजिस्टिक नेटवर्कहोना, ऑपरेटिंग लागत में सुधार और स्केल का फायदा साथ ही टेक्नोलॉजी आधारित ऑपरेशन होना। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे डिलीवरी वॉल्यूम बढ़ेगा कंपनी की प्रति यूनिट लागत भी घटेगा। जिससे मार्जिन बेहतर मिलेंगे।

बाजार के ब्रोकरेज की राय और टारगेट

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में डिलीवरी शेर के लिए लगभग 570 रुपए तक का टारगेट प्राइस तय किया है जो कि मौजूदा लेवल से करीब 27 प्रतिशत की संभावित बढ़त को दिखाता है। जानकारी के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2025 और 2028 के दौरान कंपनी की इनकम और मुनाफे में मजबूत वृद्धि की संभावनाएं देखी गई है।EBITDA और नेट प्रॉफिट में भी तेज बढ़त का अनुमान लगाया जा सकता है हालांकि यह अनुमान बाजार की मौजूदा परिस्थितियों और मांग पर ही निर्भर करता है।

इसका निवेशकों पर क्या असर

Delhivery Share ब्रोकरेज रिपोर्ट के बाद निवेशकों के नजर पर आ गया है। बाजार की विशेषज्ञों के अनुसार लॉजिस्टिक्स सेक्टर में कंपटीशन और मांग में उतार-चढ़ाव दोनों को ध्यान में रखने की जरूरत है। कंपनी के शेयर में शॉर्ट टर्म में लगातार उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन लॉन्ग टर्म में ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: HCLTech Share को लगा झटका, कमजोर आउटलुक के बाद शेयर 11% धड़ाम…

क्या है आगे का आउटलुक

बाजार विश्लेषकों के अनुसार भारत में ई-कॉमर्स और सप्लाई चैन सेक्टर के विस्तार से Delhivery Share को लाभ मिल सकता है हालांकि वैश्विक आर्थिक स्थिति और घरेलू मांग से इसका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। हालांकि स्पष्ट होना जरूरी है कि ब्रोकरेज की राय अनुमान पर ही आधारित है इसमें रिस्क भी शामिल है इसलिए इसे निवेश की सलाह की तरह ना ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *