एमपी के उमरिया जिले की स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्राएं करने लगती है अजीब हरकत, हर कोई हैरान

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के करकेली के ग्राम कल्दा स्थित हाईस्कूल में पिछले तीन दिनों से कुछ छात्राओं के अजीबोगरीब व्यवहार से हड़कंप मचा है। पढ़ाई के बीच छात्राए कभी झूमने लगती है तो कभी झूमते हुए इधर-उधर चलना शुरू कर देती है। छा़त्राओं की इस अजीबों-गरीब हरकत का एक वीडियों अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया है।

परिजन करा रहे झाड-फूक

इस अजीबों-गरीब हरकत से स्कूल प्रबंधन और गांव में दहशत फैल गई, जिसके बाद कुछ अभिभावकों ने झाड़फूंक का सहारा लिया। परिजनों को आशंका है कि भूत-प्रेत के सायां जैसा होने के चलते वे झूम रही हैं। ऐसे में वे तांत्रिक का सहारा ले रहे है। स्कूल प्रशासन भी इस तरह की घटना से हैरान है। वही प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण भी किया है। जिसमें छात्राओं की रिर्पोट नार्मल बताई जा रही है।

प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

स्कूल में छात्राओं के इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं। पाली की एसडीएम मीनाक्षी इंगले ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौपी है। जिससे मामला सामने आ सकें। जांच रिर्पोट के आधार पर प्रशासन अगला कदम उठाऐगा। यह मामला फिलहाल जांच के दायरे में है, जिसमें प्रशासनिक टीम स्कूल प्रबंधन की भूमिका और इस अजीबो-गरीब व्यवहार की सच्चाई पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *