सतना। एमपी के सतना जिला अंतर्गत नागौद क्षेत्र में एक बेटी की न सिर्फ इच्छा पूरी हुई बल्कि उसकी शादी यादगार बन गई। बेटी की इच्छा थी की उसकी शादी यादगार हो और वह हेलीकॉप्टर से ससुराल जाए। पिता ने बेटी की इच्छा को पूरा किए। गुरूग्राम से हेलीकॉप्टर उन्होने बुलाया और विवाह मंडम के नजदीक ही बने अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में बेटी और दामाद को बैठा कर विदाई किए। बताते है कि नागौद क्षेत्र में यह पहला अवसर है जब किसी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई हो। जिसके चलते लोग इस विदाई का ब्रेसब्री इंतजार करते रहें, और इस पल को अपने मोबाईल आदि में कैद किए।
सतना से शहडोल जिले के लिए विदा हुई बेटी
जानकारी के तहत दुल्हन मृगांशी सिंह, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह ‘मंटू’ की बेटी हैं। उनका विवाह शहडोल जिले के ग्राम धमनी गढ़ी निवासी इंजीनियर कुंवर आदित्य सिंह, पुत्र कुंवर अंजय सिंह के साथ संपन्न हुआ। शादी का समारोह नागौद के हरि सदन शांति प्रकाश छाया ब्यौहारी हाउस में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक रस्मों का पालन किया गया।
पिता ने कहा, बेटी की इच्छा के आगे कुछ भी नही
मृगांशी सिंह के पिता का कहना था कि बेटी की इच्छा थी कि उसकी ऐसी शादी हो कि यादगार बन जाए और वह हेलीकाप्टर से अपने ससुराल जाए। इसके लिए उन्होने गुरूग्राम से हेलीकाप्टर बुलाया था। उनका कहना था कि बेटी की इच्छा पूरी हो यह पिता चाहत है और उसका कोई मोल नही। बेटी की ऐसी विदाई अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। लोग सोशल मीडिया में इसका वीडियों वायरल कर रहे है।
