छतरपुर। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में एक किसान के साथ दंबगों ने दुर्व्यहार करके तब तक पीटते रहे, जब तक कि किसान ने अंतिम सांसे नही ले लिया है। मीडिया खबरों के तहत दंबगई का शिकार हुआ मृतक किसान की पहचान 46 वर्षीय शंकर पटेल के रूप में की गई है। सूचना पर पहुची बमिठा थाना की पुलिस ने शव का पीएम करवा कर हमलबारों की तलाश कर रही है।
जान बचाकर भागे पत्नी बच्चे
बताया जाता है कि घटना के दौरान मृतक किसान की पत्नी प्रेमबाई और उसके बच्चे भी थें, वे किसी तरह से अपनी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। उनका आरोप है कि हमलाबर नोनेलाल पटेल समेत अन्य लोग उस समय हमला कर दिए जब वे उनके खेत के पास से मवेशी लेकर जा रहे थें। इसी बीच वे विवाद करते हुए शंकर को जबरदस्ती खेत में खीच ले गए और उसके कपड़े उतार कर पेड़ में बांध दिए। आरोपियों ने शंकर के न सिर्फ गुप्तअंगो में मारपीट किए बल्कि सिर से पांव तक डंडो से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।
9 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज
बताया जा रहा है कि यह मारपीट और हत्या पुरानी रंजिश एवं खेत के पास से मवेशी निकाले जाने को लेकर सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस मृतक किसान की पत्नी के शिकायत पर अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है और पुलिस की जांच के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में 3 महिलाओं समेत 9 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।




