अमेरिका, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फसे एमपी के पूर्व विधायक समेत सैकड़ों लोग, दी जानकारी

इंदौर। अमेरिका, ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुनिया भर में इसका असर पड़ रहा है। हवाई सेवाएं प्रभावित हो जाने से लोग वहां फंस गए है। इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, उद्योग पति, व्यापारी समेत सैंकड़ों लोगों को दुबंई में ही रूकना पड़ा है। यह जानकारी स्वयं पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दिए है।

रोकी गई हवाई जहाज

जानकारी के तहत इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में ईरान की ओर से हमले किए गए। जिसके बाद दुबई में खतरे के सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई। एहतियातन वहां के सभी एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। फिलहाल सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हैं और यात्री एयरपोर्ट अथॉरिटी व एयरलाइंस की अगली सूचना का इंतजार कर रहे हैं। इन्ही उड़ानों में से शारजाह से इंदौर के लिए दोपहर 12.20 बजे (यूएई समय) उड़ान भरने वाली फ्लाइट को अंतिम समय में रोक दिया गया। कई यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हे इसकी जानकारी हुई।

छुट्रटी मनाने गया था कई परिवार

यूएई में फंसे यात्रियों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। कई परिवार छुट्टियां मनाने तथा पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप के मनीष सहारा, अग्रवाल समूह के संजय अग्रवाल, सी-21 मॉल के मालिक पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी समेत अन्य लोग तो वही दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने इंदौर से गए थे। हमलें हो जाने से वे सभी दुबंई में फंस गए हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सुरक्षित होने की जानकारी दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *